फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Triveni Express stood still for more than 40 minutes

Pilibhit News: 40 मिनट से अधिक खड़ी रही त्रिवेणी एक्सप्रेस

Thu, 04 Apr 2024 11:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Triveni Express stood still for more than 40 minutes
पीलीभीत। टनकपुर से चलकर बृहस्पतिवार सुबह करीब 9:50 बजे पहुंची त्रिवेणी एक्सप्रेस को पीलीभीत स्टेशन पर ही रोक दिया गया। ट्रेन 40 मिनट से अधिक समय तक यहां खड़ी रही। इससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम से चलने की अनुमति मिलने के बाद ट्रेन को 10.35 बजे पीलीभीत से रवाना किया गया। बताया गया कि उत्तर रेलवे में किसी ट्रैक पर काम की वजह से ट्रेन का ठहराव किया गया था। टनकपुर से पीलीभीत होकर शक्तिनगर जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय पर आई थी। इसी दौरान कंट्रोल रूम से ट्रेन को आगे न बढ़ाने का संदेश मिला। इज्जतनगर रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि उत्तर रेलवे में चल रहे कुछ काम के चलते ठहराव रहा। बाद में ट्रेनों को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed