{"_id":"6ac3f0fda7ecc4d875005376","slug":"more-than-a-hundred-women-will-showcase-their-skills-at-the-three-day-fair-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-170324-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: तीन दिवसीय मेले में सौ से अधिक महिलाएं दिखाएंगी हुनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: तीन दिवसीय मेले में सौ से अधिक महिलाएं दिखाएंगी हुनर
Tue, 06 Oct 2026 12:18 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 06 Oct 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
-गांधी स्टेडियम में लगेगा स्वयं सहायता समूहों का मेला, करीब 35 स्टॉल पर सजेंगे उत्पाद
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) की ओर से शहर के गांधी स्टेडियम में तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं की ओर से विभिन्न उत्पादों के करीब 35 स्टॉल लगाए जाएंगे। इसमें जिले भर से सौ से अधिक महिलाएं प्रतिभाग करेंगी।
शहर के गांधी स्टेडियम में 22 से 24 अक्टूबर तक राष्ट्रीय आजीविका मिशन की ओर से मेले का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर विभागीय स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को मेले में बिक्री के लिए प्रदर्शित किया जाएगा। इससे महिलाओं को अपने उत्पादों की बिक्री के साथ ही बाजार उपलब्ध कराने और स्वरोजगार को बढ़ावा देने का मौका मिलेगा।
एनआरएलएम से जुड़ी महिलाओं को अलग-अलग गतिविधियों के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। मेले में समूहों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न घरेलू एवं हस्तनिर्मित उत्पादों के स्टॉल लगाए जाने की योजना है। विभाग की ओर से प्रतिभाग करने वाली महिलाओं और स्टॉलों की सूची तैयार की जा रही है। राष्ट्रीय आजीविका मिशन की उपायुक्त वंदना ने बताया कि तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां शुरु कर दी गई है।