{"_id":"6ac3f0a6c233f2524a07bcf4","slug":"boy-dies-of-fever-health-department-suspects-food-poisoning-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-170317-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बुखार से बालक की मौत, स्वास्थ्य विभाग मान रहा फूड प्वाइजनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बुखार से बालक की मौत, स्वास्थ्य विभाग मान रहा फूड प्वाइजनिंग
Tue, 06 Oct 2026 12:17 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 06 Oct 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
बीसलपुर। तहसील क्षेत्र के गांव रसिया खानपुर के बुखार से पीड़ित एक बालक की रविवार को देर रात मौत हो गई। गांव में इस किशोर के तेज बुखार से मौत होने की चर्चा है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग मौत का कारण फूड प्वाइजनिंग बता रहा है।
इस गांव निवासी शाहनूर शाह ने बताया कि उनके 10 वर्षीय पुत्र मोहम्मद नूर का रविवार को बुखार से स्वास्थ्य काफी खराब हो गया था। गांव के एक प्राइवेट डॉक्टर से उपचार कराने से जब कोई फायदा नहीं हुआ, तो उसे बीसलपुर के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां देर रात उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। उसके बाद परिजन शव घर ले गए। शव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। सोमवार को सुबह गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। गांव में इस बालक की तेज बुखार से मौत होने की चर्चा है। इस बाबत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ, आलमगीर ने बताया कि बालक की फूड प्वाइजनिंग से मौत हुई है। संवाद