फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tried to kill married woman, report against four

विवाहिता की जान लेने की कोशिश, चार के खिलाफ रिपोर्ट

Sun, 03 Apr 2022 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 01:02 AM IST
विज्ञापन
Tried to kill married woman, report against four
पूरनपुर। दहेज में पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के मुंह में कपड़ा ठूंस कर गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की गई। सूचना पर पहुंचे मायके के लोग उसे घर ले आए। पुलिस ने पीड़िता की ओर से पति सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव अभयपुर जमीमा जगतपुर निवासी मंजू देवी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि चार साल पहले गांव निवासी धर्मेंद्र के साथ उसकी शादी हुई थी। कुछ दिन बाद दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। दहेज में पांच लाख रुपये की की मांग की गई। मांग पूरी न होने पर एक साल पहले मारपीट कर उसे घायल कर दिया गया। घटना की जानकारी पर मायके वाले उसकी ससुराल पहुंचे और उसे मायके ले आए।
विज्ञापन

चार अक्तूबर 2021 को ससुरालियों से उसका समझौता हो गया और ससुराल वाले ससुराल ले आए। 23 मार्च को फिर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस कर गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की गई। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि मंजू देवी की ओर से उसके पति धर्मेंद्र, ननद रेनू, सास मुन्नी देवी, देवर मुकेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed