फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Trees being felled on forest land amidst the process of establishing ownership rights.

Pilibhit News: गजरौला के बुजुर्ग लापता, नहर में कूदने की आशंका

Sat, 29 Aug 2026 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Trees being felled on forest land amidst the process of establishing ownership rights.
मौके से मिला बाइक, मोबाइल और चप्पल, गोताखारों ने शुरू की तलाश
विज्ञापन


पूरनपुर। घर से निकले बाइक सवार गजरौला थाना क्षेत्र के गांव मनहरिया के महेंद्र सिंह (60) लापता हो गए। उनकी बाइक, मोबाइल, पगड़ी, पर्स, चप्पल हरदोई ब्रांच नहर की पटरी के समीप मिला। परिजन ने उनके नहर में कूदने की आशंका व्यक्त कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गोताखोरों और नाविकों को नहर में उतारा।


महेंद्र सिंह बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे घर से बाइक लेकर निकले थे। इसके बाद वापस घर नहीं पहुंचे। इसके बाद परिजन ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। हरदोई ब्रांच नहर की पटरी के एक स्थान पर महेंद्र की चाबी लगी बाइक खड़ी होने की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस को घटनास्थल के पास से बाइक समेत अन्य सामान मिले। महेंद्र सिंह के परिवार में दो पुत्रियां और एक पुत्र है। तीनों विदेश में रहते हैं। घर में उनकी पत्नी और एक केयर टेकर रहता है। ग्रामीणों के अनुसार, महेंद्र लंंबे समय से बीमार चल रहे थे। सीओ विधि भूषण ने बताया कि महेंद्र सिंह की नहर में कूदने की आशंका को देखते हुए उनकी तलाश कराई जा रही है। जल्द ही स्थिति स्पष्ट होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed