फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tree falls on high-tension line; power supply to six villages and colonies disrupted for 13 hours.

Pilibhit News: हाईटेंशन लाइन पर पेड़ गिरा, छह गांव और कॉलोनियों की बिजली 13 घंटे ठप

Mon, 31 Aug 2026 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Tree falls on high-tension line; power supply to six villages and colonies disrupted for 13 hours.
हरीपुर जंगल में बिजली हाईटेंशन लाइन पर गिरा पेड़ - ग्रामीण
पूरनपुर। हरीपुर जंगल में धनाराघाट रोड पर हाईटेशन लाइन पर पेड़ गिरने से शनिवार रात एक बजे छह गांव और कॉलोनियों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। पेड़ हटवाकर लाइन हटाने के बाद रविवार को दोपहर करीब तीन बजे बिजली आपूर्ति सुचारू की गई। तब उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

शनिवार रात करीब एक बजे हरीपुर जंगल में बिजली हाईटेंशन लाइन पर पेड़ गिर गया। इससे गांव चंदिया हजारा, राहुलनगर, खिरकिया बरगदिया, ढक्काचाट, कॉलोनी नंबर छह, ध्रुव कॉलोनी, परितोष कॉलोनी, पहाड़ापुर, मंगल कॉलोनी की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। पूरी रात गांवों और कॉलोनियों में अंधेरा रहा। रविवार दोपहर करीब तीन बजे हाईटेंशन लाइन से पेड़ हटवाने के बाद बिजली आपूर्ति को सुचारू किया गया। करीब 13 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रहने से उपभोक्ताओं को भारी असुविधा हुई। जंगल में अक्सर पेड़ या उनकी टहनी लाइन पर गिरने से बिजली आपूर्ति ठप होने को लेकर उपभोक्ताओं में रोष है। उपभोक्ता कई बार उच्च अफसरों को पत्र भेजकर जंगल में हाईटेंशन लाइन अंडर ग्राउंड कराने की मांग कर चुके है। संवाद
विज्ञापन

----
फाल्ट के चलते शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित
पीलीभीत। शहर में शनिवार रात से रविवार शाम तक बिजली व्यवस्था लड़खड़ाई रही। अलग-अलग फीडरों में फाल्ट और फेस की समस्या के चलते कई मोहल्लों में घंटों बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। साईं धाम कॉलोनी, बैनर फीडर करीब दो घंटे तक बंद रहने से बिजली आपूर्ति ठप रही। वहीं खकरा फीडर से जुड़े क्षेत्रों में भी आपूर्ति प्रभावित रही। लाल रोड, पुरानी तहसील और मौर्य मार्केट क्षेत्र में एक फेस नहीं आने की समस्या बनी रही। इससे घरों और दुकानों में बिजली के उपकरण भी प्रभावित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed