{"_id":"68754de84f641c0f7f035568","slug":"treat-complaints-with-seriousness-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-139764-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: शिकायतों का गंभीरता के साथ करें निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: शिकायतों का गंभीरता के साथ करें निस्तारण
Tue, 15 Jul 2025 12:05 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 15 Jul 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
गर्भवती महिलाओं की गोदभराई करतीं राज्य महिला आयोग की सदस्य। संवाद
पीलीभीत। राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता सैनी ने मंगलवार को गांधी सभागार में जनसुनवाई कर पीड़ित महिलाओं की शिकायतें सुनीं। इस दौरान 12 शिकायतों आईं। गंभीरता के साथ निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
घरेलू हिंसा, प्रताड़ना सहित अन्य शिकायतें शामिल रहीं। इसके बाद उन्होंने विकासखंड ललौरीखेड़ा में आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। जहां पांच बच्चियों का कन्या जन्मोत्सव व सात गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की। उन्होंने जिला महिला अस्पताल, सखी वन स्टॉप सेंटर व जिला कारागार का भी औचक निरीक्षण किया। अस्पताल में गर्भवती महिलाओं से बातचीत कर जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा की गई। वन स्टॉप सेंटर में चार पीड़िताओं से मिलकर उनकी समस्याएं जानीं, वहीं कारागार में महिला बंदियों से संवाद किया गया। इस दौरान प्रोबेशन अधिकारी, महिला थाना निरीक्षक सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।