फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   travelling for saving envornment

पर्यावरण संरक्षण को दुनिया नापने निकले पदयात्री

Fri, 30 Jan 2015 11:17 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Fri, 30 Jan 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
travelling for saving envornment
दुनिया को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए विश्व की लांगेस्ट पदयात्रा पर निकले पांच पदयात्री शुक्रवार को जिले में पहुंचे। यहां उन्होंने एडीएम से मुलाकात की और अभियान के बारे में बताया। पदयात्रियों ने स्कूल कॉलेजों में जाकर विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक भी किया।
विज्ञापन

युवा जागृति इंटरनेशनल जनजागरण अंतर्वेद सेवा संस्थान के तहत चेयरमैन अवध बिहारी ने बताया कि करीब तीन दशक पूर्व लखीमपुर क्षेत्र को दैवीय आपदा का सामान करना पड़ा था। इसमें कई गांव तबाह हो गए। उन्होंने भी बमुश्किल अपनी जान बचाई। इसके बाद मात्र 13 साल की उम्र में वर्ष 1980 में लखीमपुर से अकेले पदयात्रा शुरू की।
विज्ञापन

पर्यावरण के प्रति अलख जगाने के लिए शुरू हुई इस पदयात्रा से प्रेरित होकर कई लोग उनके साथ जुड़ते गए। लगभग 34 सालों के इस सफर में उन्होंने देश के अलावा बांग्लादेश, भूटान, पाकिस्तान, नेपाल, तिब्बत, थाईलैंड और चीन जाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। उनकी इस यात्रा को पांच बार लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में और वर्ष 2014 में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर शुक्रवार को पदयात्रियों का जत्था बरेली होते हुए पीलीभीत पहुंचा। यहां पदयात्री अवध बिहारीलाल, जितेंद्र प्रताप, महेंद्र प्रताप व गोविंद नंदन ने एडीएम आलोक कुमार सिंह से मुलाकात कर अभियान की जानकारी दी। एडीएम ने स्वास्थ्य विभाग की टीम बुलाकर चारों पदयात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया। इसके बाद पदयात्रियों ने स्कूल कॉलेज में जाकर विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया।

वे डीआईओएस रामपाल सिंह से भी मिले। डीआईओएस ने उनके इस कार्य की प्रशंसा की। अवध बिहारी ने बताया कि वह अब तक करीब 288 लाख किलोमीटर की पदयात्रा कर चुके हैं। उनका लक्ष्य तीन लाख किलोमीटर यात्रा करना है। इसके बाद रथयात्रा के माध्यम जनजागरण अभियान चलाया गया। पदयात्रा के दौरान उन्होंने पौधरोपण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed