फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Transformer unchanging Protest

ट्रांसफार्मर न बदलने  के विरोध में प्रदर्शन

Mon, 13 Jun 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Mon, 13 Jun 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
Transformer unchanging Protest
प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : pilibhit, beureu
फुंका ट्रांसफार्मर न बदले जाने से दूसरे दिन भी स्टेशन और ब्लाक रोड की बिजली सप्लाई ठप रही। इसकेे विरोध में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के व्यापारियों और मोहल्ला रजागंज के उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग के अफसरों के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने शीघ्र ही ट्रांसफार्मर न बदलने और खराब बिजली सप्लाई मेें सुधार न होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

एसडीओ (बिजली) कार्यालय के समीप रखा 630 केवीए का बिजली ट्रांसफार्मर शनिवार की रात को फुंक गया था। इससे स्टेशन रोड, ब्लाक रोड की बिजली सप्लाई ठप हो गई थी। ट्रांसफार्मर फुंकने पर जनरेटर संचालकों ने भी रेस्ट का हवाला देकर शाम को जनरेटर बंद करने शुरू कर दिए थे। फुंका ट्रांसफार्मर सोमवार दूसरे दिन भी नहीं बदला गया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के व्यापारियों और मोहल्ला रजागंज के उपभोक्ताओं ने अलग-अलग स्थानों पर एकत्र होकर बिजली विभाग के अफसरों के खिलाफ प्रदर्शन किया। ब्लाक चौराहा पर प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने खराब बिजली सप्लाई पर रोष व्यक्त कर ट्रांसफार्मर शीघ्र न बदलने और बिजली सप्लाई में सुधार न होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी। प्रदर्शन करने वालों में व्यापारी नेता हाजी लाडले, कामिल खां, अरशद खां, नीरज, हसीब, हैदर, शाकिर आदि थे। नगर पालिका सदस्य तौफीक अहमद कादरी के नेतृत्व में उपभोक्ताओं ने मोहल्ले में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में तौफीक अहमद कादरी, मोहम्मद तौसीफ, नजरुद्दीन, अजीम खां, फरमान, शोएब, जीशान, फैजान, आफाक अहमद, हैदर आदि थे। एसडीओ (बिजली) सौरभ भारद्वाज ने बताया कि ट्रांसफार्मर बदलवाकर शीघ्र ही बिजली सप्लाई शुरू करा दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed