{"_id":"673b2ed2cca1f8c3320a9b18","slug":"transfer-of-weighing-clerks-done-through-lottery-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-125802-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: लॉटरी के जरिये किया तौल लिपिकों का स्थानांतरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: लॉटरी के जरिये किया तौल लिपिकों का स्थानांतरण
विज्ञापन
पीलीभीत। गन्ना भवन पीलीभीत में हुई केन इम्प्लीमेंटेशन समिति की बैठक में जिला गन्ना अधिकारी खुशीराम भार्गव ने मिल गेट और वाह्य क्रय केंद्रों सहित सभी 184 तौल लिपिकों का लॉटरी के माध्यम से ऑनलाइन स्थानांतरण किया। स्थानांतरण सभी सदस्यों की मौजूदगी में किया गया।
बैठक में सचिवों ने बताया कि पेराई सत्र 2024-25 में 4496 किसानों को नए कोड आवंटित किए गए हैं। इसमें से 4419 किसानों की कैलेंडरिंग कर दी गई है। इन किसानों के कैलेंडर भी स्मार्ट गन्ना किसान पर लाइव कर दिए गए हैं। जिन किसानों की ओर से जमीन से सम्बंधित राजस्व अभिलेख नहीं दिए गए हैं। उनके कैलेंडर संचालित नहीं किए गए हैं।
बैठक में सभी चीनी मिल प्रतिनिधियों को निर्देश दिए गए कि सर्दी से बचाव के लिए चीनी मिल यार्ड में जगह-जगह अलाव जलाएं। सभी ट्रैक्टर-ट्राॅलियों पर रिफ्लेक्टर लगाए जाएं। बैठक में बरखेड़ा चीनी मिल के बकाया गन्ना मूल्य भुगतान के संबंध में भी सवाल उठा।
विज्ञापन
वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक बरखेड़ा चीनी मिल शिवराज सिंह यादव ने बताया कि उनकी चीनी मिल के पिछले पेराई सत्र का शेष भुगतान 15 दिसम्बर तक कर दिया जाएगा। इसके बाद वर्तमान पेराई सत्र का भुगतान किया जाएगा।
बताया कि जनपद में आज तक 17263 किसानों से 10.57 लाख क्विंटल गन्ना की खरीद की जा चुकी है। बैठक में जिला गन्ना अधिकारी ने निर्देश दिए गए कि सभी तौल लिपिक तौल शुरू करने से पहले कांटा जांच करेंगे और इसे रजिस्टर में अंकित करेंगे। सभी क्रय केन्द्रों के निरीक्षण के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।
बैठक में राजेश सिंह अध्यक्ष बीसलपुर गन्ना समिति, सभी ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक, सभी सचिव, खांड़सारी निरीक्षक, चीनी मिल पूरनपुर, बरखेड़ा, पीलीभीत, फरीदपुर, बीसलपुर, मकसूदापुर एवं गुलरिया मिलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।