{"_id":"662fe0b657f95b3d5a0b9d1b","slug":"trains-should-run-regularly-traders-gave-memorandum-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-115513-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: नियमित चलें ट्रेनें, व्यापारियों ने दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: नियमित चलें ट्रेनें, व्यापारियों ने दिया ज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर में स्टेशन मास्टर को ज्ञापन देते व्यापारी । स्रोत - संगठन
पूरनपुर। बरेली, पीलीभीत और अन्य शहरों के लिए नियमित ट्रेनें न चलने से लोगों में रोष है। व्यापारियों ने नियमित ट्रेनें चलवाने, माधोटांडा रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज, एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर आवागमन के लिए स्वचलित सीढि़यां बनवाने की मांग को लेकर डीआरएम को संबोधित ज्ञापन सहायक स्टेशन मास्टर को सौंपा।
उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के नगराध्यक्ष प्रदीप शुक्ला के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन पहुंचे व्यापारियों ने नियमित ट्रेनें न चलने पर रोष व्यक्त कर मंडल रेल प्रबंधक को संबोधित ज्ञापन सहायक स्टेशन मास्टर को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि इस रूट पर रेल सेवा शुरू होने के बाद भी क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है।
आसपास गांवों के लोगों के पर्याप्त संख्या में नगर में न पहुंचने पर व्यापार चौपट है। पीलीभीत, बरेली, लखनऊ के लिए ट्रेनें न चलने से असुविधा हो रही है। ज्ञापन में सभी ट्रेनों को चलवाने, माधोटांडा रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनवाने, एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर आवागमन के लिए स्वचलित सीढि़यां लगवाने की मांग की गई।
विज्ञापन
ज्ञापन देने वालों में मुकेश खंडेलवाल, रवि जायसवाल, जफर अली, श्यामरंग, राहुल मिश्रा, विनोद कुमार आदि शामिल थे।