{"_id":"69f8ea40a1d2d9ed930ab3a4","slug":"training-given-to-block-level-people-for-self-enumeration-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-158708-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: स्व-गणना के लिए ब्लॉक स्तर के लोगों को दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: स्व-गणना के लिए ब्लॉक स्तर के लोगों को दिया प्रशिक्षण
Tue, 05 May 2026 12:19 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 05 May 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। स्व-गणना के लिए सोमवार को कलक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में ब्लॉक स्तरीय कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया। अब यही कर्मचारी ब्लॉक के शेष कर्मचारियों को प्रशिक्षित करेंगे।
सात मई से स्व-गणना का काम होना है। ग्राम पंचायत स्तर पर भी इस स्व-गणना को किया जाना है। ऐसे में जिला मुख्यालय पर एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हर ब्लॉक से तीन पंचायत सहायक, तीन रोजगार सेवक, तीन आंगनबाड़ी, तीन समूह के अध्यक्षों को प्रशिक्षित किया गया। प्रत्येक ब्लॉक से 12 लोग इस प्रशिक्षण में शामिल हुए। आज और कल ब्लॉक स्तर पर स्व-गणना को लेकर प्रशिक्षण कार्य किया जाना है। जनपद के सभी पंचायत सहायक, आंगनबाड़ी, रोजगार सेवक और समूह के अध्यक्ष को प्रशिक्षित किया जाएगा। डीपीआरओ रोहित भारती ने बताया कि स्व-गणना के लिए प्रशिक्षण दिया गया है। जिससे ग्राम पंचायत स्तर पर स्व-गणना का काम बेहतर तरीके से किया जा सके।
--
डीएम ने प्रधानों से की अपील, स्व-जनगणना में करें सहयोग
डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने भी ग्राम प्रधानों के लिए पत्र जारी किया है। इसमें उन्होंने ग्राम प्रधानों से कहा है कि स्व-गणना में नियुक्त प्रगणकों व पर्यवेक्षकों का पूर्ण सहयोग करें। ग्रामीणों को सही व पूरी जानकारी के लिए प्रेरित करें। इसके साथ ही अफवाहों को रोकते हुए क्षेत्रीय लोगों को जागरूक करें। जनगणना संबंधित कार्यक्रम व बैठकों में भी प्रतिभाग करें। साथ ही किसी तरह की समस्या होने पर टोल फ्री नंबर 1855 पर फोन कर जानकारी कर सकते हैं।