{"_id":"662aabad340b0734e20f4924","slug":"train-ran-on-pilibhit-mailani-railway-block-after-six-years-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-115308-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: छह साल बाद पीलीभीत-मैलानी रेलखंड पर दौड़ी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: छह साल बाद पीलीभीत-मैलानी रेलखंड पर दौड़ी ट्रेन
विज्ञापन
पीलीभीत रेलवे जंक्शन पर पहुंची समर स्पेशल लालकुऑ हावड़ा ट्रेन में चढ़ते यात्री । संवाद
-
- 1
-
Link Copied
पीलीभीत। छह साल (करीब पांच वर्ष 11 माह) के बाद बृहस्पतिवार को पीलीभीत-मैलानी रेलखंड पर लालकुआं-हावड़ा समर स्पेशल ट्रेन दौड़ी तो यात्रियों के चेहरे खिल उठे। यात्रियों ने निर्धारित समय से करीब एक घंटे देरी से पीलीभीत पहुंची ट्रेन की फोटो खींची और सेल्फी लीं। पूरनपुर, गोला, लखीमपुर, सीतापुर और अन्य स्थानों के यात्री ट्रेन में सवार हो गए। सभी के चेहरों पर आसान और सुविधाजनक सफर की सुविधा मिलने की प्रसन्नता थी।
आमान परिवर्तन की वजह से 30 मई 2018 को पीलीभीत-मैलानी रेलखंड पर मेगा ब्लॉक लिया गया था। इस रूट की ट्रेनों के संचालन को बंद कर मीटर गेज को ब्राडगेज में बदलने का काम शुरू हुआ। जंगल से रेलवे लाइन गुजरने में वन विभाग की एनओसी और कई अन्य रुकावटों के बीच नवंबर 2023 में मैलानी से शाहगढ़ तक ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया गया।
शाहगढ़ से पीलीभीत के बीच रेलवे ट्रैक निर्माण का कार्य तेज गति से किया गया। काम पूरा होने के बाद 31 अप्रैल को इस रेलखंड का सीआरएस निरीक्षण किया गया। ट्रायल के तौर पर मालगाड़ी संचालित की गईं। रेलवे ने लालकुंआ-हावड़ा समर स्पेशल ट्रेन से पीलीभीत-मैलानी रेलखंड पर ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया। बृहस्पतिवार को शाम 4:56 बजे ट्रेन स्टेशन पर पहुंची तो लोगों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन
-
पहले दिन एक घंटा विलंब से पहुंची ट्रेन
लालकुआं-हावड़ा समर स्पेशल ट्रेन का दोपहर 3:55 बजे पीलीभीत पहुंचने का समय था, लेकिन वह करीब एक घंटा देरी से 4:56 बजे पहुंची। ट्रेन में सवार यात्रियों ने बताया कि भोजीपुरा से आगे बढ़ने पर अचानक सामने किसी जानवर के आ जाने से चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाए तो इंजन के पास वाले डिब्बे में आग लगने से बच गई। इस वजह से ट्रेन करीब 20 मिनट खड़ी रही। गार्ड ने भी इस बात की पुष्टि की।
-
ट्रेन के सफर की बात ही अलग
पूरनपुर तक जाना है। ट्रेन में सफर करना काफी अच्छा लग रहा है। यह तो समर स्पेशल है, नियमित ट्रेन शुरू होने से काफी सुविधा हो जाएगी।
- मो. जुबेर, मोहल्ला साहूकारा
-- -
लंबे समय से ट्रेन संचालन का इंतजार कर रहे थे। अब जाकर आसान सफर की सुविधा मिली है। ट्रेन संचालन से दैनिक यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।
- मो. नफीस
-- --
इस रेलखंड पर ट्रेन संचालन से सबसे ज्यादा सहूलियत विद्यार्थियों को मिलेगी। आवागमन आसान होगा और किराया भी कम लगेगा। नियमित ट्रेनों का संचालन जल्द शुरू किया जाए।
- अभिषेक, आईटीआई छात्र
0000
ट्रेन पर बरसाए पुष्प, गार्ड का किया गया स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर। लालकुआं-हावड़ा समर स्पेशन ट्रेन पूरनपुर स्टेशन पहुंची तो व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। ट्रेन के गार्ड को अंगवस्त्र भेंटकर और गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया।
उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष हंसराज गुलाटी के नेतृत्व में स्टेशन पहुंचे नगर पालिका चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता, दीपक अग्रवाल, सुनील गुप्ता, सुरेंद्र अग्रवाल, संजीव गुप्ता, श्यामनाथ भारद्वाज, उमेश गुप्ता, मनोज यादव, अनिल गुप्ता आदि ने ट्रेन पर फूल वर्षा कर स्वागत किया।
-- -
क्षेत्रीय लोग ट्रेनों के संचालन का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। पीलीभीत से लखनऊ तक समर स्पेशल ही सही ट्रेन चलने से कुछ राहत हुई है। मगर नियमित ट्रेनें न चलने से लोगों को ट्रेन संचालन का लाभ कम ही मिलेगा।
- डॉ. सुधाकर पांडेय
--
समर स्पेशल ट्रेन चलाकर क्षेत्र के लोगों को लालीपॉप दिया गया है। ट्रेनें शीघ्र ही नियमित और पर्याप्त संख्या में चलें। तब लोगों को राहत होगी।- रजत सक्सेना