{"_id":"610ad5d48ebc3eb80a770de0","slug":"train-pilibhit-news-bly4553681186","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन सिंगरौली से 40 मिनट देरी से पहुंची त्रिवेणी एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन सिंगरौली से 40 मिनट देरी से पहुंची त्रिवेणी एक्सप्रेस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। त्रिवेणी एक्सप्रेस का संचालन वैसे तो दो अगस्त से शुरू हो गया था। मगर टनकपुर से यह ट्रेन पहले दिन सिंगरौली और दूसरे दिन शक्तिनगर के लिए रवाना की गई थी। मगर सिंगरौली से रवाना होने के बाद बुधवार को पहली बार त्रिवेणी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 40 मिनट देरी से पहुंची। त्रिवेणी से 20 यात्री पीलीभीत जंक्शन पर उतरे।
कोरोना संक्रमण फैलने के बाद त्रिवेणी एक्सप्रेस का संचालन बंद कर दिया गया था। मगर बुधवार से त्रिवेणी एक्सप्रेस का संचालान पिुर यथावत शुरू कर दिया गया है। त्रिवेणी एक्सप्रेस पहले दिन दो अगस्त को टनकपुर से चलकर सिंगरौली के लिए, दूसरे दिन तीन अगस्त को टनकपुर से शक्तिनगर के लिए रवाना की गई थी। सिंगरौली से लौटे पर बुधवार को त्रिवेणी यहां जंक्शन पहुंची। हालांकि पहले दिन अपने निर्धारित समय एक बजकर 50 मिनट के बजाय 40 मिनट की देरी से पहुंची है। इससे यात्रियों को कुछ दिक्कत जरूर हुई, लेकिन ट्रेन के चलने से यात्री काफी खुश थे। यहां से दस यात्री टनकपुर जाने के लिए सवार हुए थे।
ट्रेनों के आने जाने के दौरान जंक्शन परिसर में स्वास्थ्य विभाग की टीम कोरोना संक्रमण की जांच के बाद ही यात्रियों को आने जाने दे रही है। हालांकि जांच कोई भी यात्री संक्रमित नहीं निकला। स्टेशन अधीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि त्रिवेणी एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन यथावत शुरू हो गया है। यात्रियों की भी संख्या बढने लगी है।