फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Train operation will be expected on Pilibhit-Shahjahanpur route, train may run in June

पीलीभीत-शाहजहांपुर रूट पर ट्रेन संचालन की जागी उम्मीद, जून में चल सकती है ट्रेन

Mon, 02 May 2022 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Train operation will be expected on Pilibhit-Shahjahanpur route, train may run in June
गांधी सभागार में अधिकारियों की बैठक लेते राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार) नरेन्द्र कश्यप। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। पीलीभीत-शाहजहांपुर रूट पर जून में ट्रेन संचालन की उम्मीद जागी है। शनिवार को कलक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में पत्रकारों से बातचीत करते हुए नरेंद्र कश्यप कुमार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग ने ट्रेन संचालन को लेकर रेल मंत्रालय में बात करने की बात कही। डीएम पुलकित खरे ने बताया कि रेलवे के अधिकारियों से बात हुई है। कुछ काम बचे हैं जो मई में पूरे कर लिए जाएंगे। इसपर राज्यमंत्री ने कहा कि कार्य पूरे होने के बाद जून में ट्रेन संचालन की पूरी कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन

दरअसल पीलीभीत-शाहजहांपुर रूट कई महीने पहले तैयार हो चुका है। ट्रायल भी हो चुके, लेकिन अभी तक रूट पर ट्रेन संचालन नहीं हो सका। राज्यमंत्री के सामने जब यह मुद्दा उठा तो उन्होंने डीएम से मामले की स्थिति जानी। फिर बोले कि मई में काम पूरे हो जाते हैं तो जून में ट्रेन संचालित कराने के लिए सरकार पूरी कोशिश करेगी। ट्रेन संचालन के अलावा राम लुभाई साहनी राजकीय महिला डिग्री कॉलेज में महिला स्टॉफ के सवाल पर बोले कि ये गंभीर मुद्दा है। इसपर उच्च शिक्षा विभाग में अफसरों से बात की जाएगी। महिला शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। ड्रमंड कॉलेज में शिक्षकों की कमी और जिले में कृषि राजकीय महाविद्यालय का प्रस्ताव शासन में रखने की बात कही। इसके अलावा जिले में एक सांकेतिक विद्यालय का प्रस्ताव भी डीएम से तैयार कर शासन में भेजने का कहा है। बैठक में बीसलपुर विधायक विवेक वर्मा, बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, पूरनपुर विधायक बाबू राम पासवान और तमाम विभागों के अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन

अफसरों ने माना गांव में बिजली सप्लाई की खराब स्थिति
राज्यमंत्री ने समीक्षा करते हुए जब बिजली सप्लाई की स्थिति का जायजा लिया तो स्थिति बेहद खराब सामने आई। बैठक में पावर कॉरपोरेशन के एक्सईएन ने माना कि गांव में औसतन 10 से 11 घंटे सप्लाई मिल पा रही है। तहसील मुख्यालयों और शहरों में सप्लाई की दिक्कत हो रही है। बताया कि चार हजार मेगावॉट बिजली की खपत बढ़ने से हालात खराब हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्ति विभाग निजी कर्मचारी चला रहे
कलीनगर के पूर्ति निरीक्षक को लेकर पूरनपुर विधायक बाबू राम पासवान ने नाराजगी जताई। बोले कि वहां निजी कर्मचारी पूर्ति विभाग चला रहा है। इसपर तत्काल कार्रवाई की बात की। पिछले दिनों भी पूर्ति विभाग की तमाम शिकायतें सामने आईं थीं।
मेडिकल कॉलेज के पास नया अस्पताल बनाने की तैयारी
खाग में राजकीय मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जा रहा है। वहां से जिला अस्पताल की दूरी बारह किलोमीटर से ज्यादा है। बैठक में इस मुद्दे पर बात हुई। डीएम ने कहा कुछ भूमि अधिग्रहण करने पर विचार चल रहा है। मेडिकल कॉलेज के पास ही एक नया अस्पताल बनाने की योजना है। हालांकि आईटीआई में भी अस्पताल बनाने की तैयारी चल रही थी।
तैनाती स्थल न छोंडे़ अफसर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बात दोहराते हुए राज्मंत्री ने कहा कि अफसरों की तैनाती जिस क्षेत्र में वह रात में वहीं रुकेंगे। इसे क्रॉस चेक भी किया जा सकता है। डीएम भी इस बाबत सभी अधिकारियों को पत्र जारी कर चुके हैं।
जिले में बारह हजार को मिली छात्रवृत्ति
समाज कल्याण विभाग की समीक्षा करते हुए छात्रवृत्ति वितरण का सवाल पूछा। इसपर समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि 16 हजार पंजीकरण हुए। इसमें 12093 को छात्रवृत्ति मिली। 563 दिव्यांगों को ट्राईसिकल दी गई।
बैठक में अफसर चला रहे थे मोबाइल
राज्यमंत्री अफसरों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे तो कुछ अफसर मोबाइल में बिजी थे। एक विभाग की महिला अधिकारी को वीडियो भी वायरल हुआ। वह सोशल मीडिया पर वीडियो देख रही थीं। एक दो अन्य अफसर भी व्हाट्सएप चलाते नजर आए।
पड़ोस में विकास भवन में बिजली रही गुल
राज्यमंत्री अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे। इसमें बिजली का मुद्दा भी उठा। वहीं पड़ोस में विकास भवन में बिजली गुल रही। कुछ विभागों में कर्मचारी हाथ से पंखा झलते नजर आए। जनरेटर भी दोपहर में बंद था। कर्मचारियों का कहना था कि पिछले दो दिन से दिक्कत हो रही है।
जिला अस्पताल पहुंचे राज्यमंत्री, लापरवाही डॉक्टरों के नाम नोट किए
समीक्षा बैठक के बाद राज्यमंत्री जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां उन्होंने पहले महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। अस्पताल आने वाले मरीजों के पंजीकरण का रजिस्टर देखा। इसपर एंट्री टाइम न होने पर नाराजगी जताई। इसके बाद ओपीडी और दवा वितरण कक्ष व उसके बाद आयुष्मान कार्ड कक्ष का निरीक्षण किया। उसके बाद पुरुष अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचे। यहां की शिकायतें उनके पास पहले से पहुंची हुईं थीं। पिछले दिनों रात में डॉक्टर न होने के कारण सीएमओ ने इलाज किया था। राज्यमंत्री ने डॉ. पीके अग्रवाल और डॉ. आरएस यादव के नाम नोट किए। निरीक्षण में राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार भी पहुंचे।
मंत्री के आने की भनक लगते ही रात में चमका दिया अस्पताल
जिला अस्पताल की बदहाली किसी से छिपी नहीं है। गंदगी के अंबार, डॉक्टरों की मनमानी, अवैध वसूली, डॉक्टरों का कक्ष में न बैठने जैसे मामले आए दिन सामने आते रहते हैं। राज्यमंत्री के आने की भनक लगते ही अस्पताल की व्यवस्थाएं दुरुस्त कर दी गईं। साफ सफाई के साथ मेडिकल स्टाफ भी मुस्तैद नजर आया।
मालखाना की चाबी का इंतजार करते रहे राज्यमंत्री
राज्यमंत्री अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद सुनगढ़ी थाना पहुंचे। यहां मालखाना का निरीक्षण करने की बात कही, लेकिन चाबी नहीं मिलने से मालखाना का हाल नहीं देख पाए। हालांकि एक चाबी से ताला खोलने का प्रयास किया गया, लेकिन गलत चाबी होने के कारण ताला नहीं खुल सका। दरअसल मालखाना का चार्ज जिसके पास था पिछले दिनों उसका तबादला हो गया। चार्ज अभी किसी के पास नहीं दिया गया है। करीब सात मिनट तक राज्यमंत्री मालखाना खुलने का इंतजार करते रहे। बाद में उनका काफिला वापस चला गया।

सुनगढ़ी थाने की दोनों साइड रोड पर लग गया जाम
जिला अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद राज्यमंत्री सुनगढ़ी थाना का निरीक्षण करने पहुंचे। इसके चलते गैस चौराहा और सुनगढ़ी से स्टेडियम रोड ब्लॉक कर दिया गया। करीब बीस मिनट तक दोनों साइड में लंबा जाम लगा गया। भीषण गर्मी में लोगों को परेशान होना पड़ा। राज्यमंत्री का काफिला जाने के बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed