फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   train

अव्यवस्थाओं के बीच सफर को मजबूर तीर्थयात्री

Wed, 11 Mar 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Wed, 11 Mar 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
train
तीर्थयात्रियों की बढ़ती तादाद को देखते हुए रेल महकमा हर साल तमाम सुविधाएं मुहैय्या कराता है लेकिन इस बार महकमा सुविधाएं देने में नाकाम साबित हो रहा है। ऐसे में तीर्थयात्रियों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


फर्श पर दिन गुजारने को मजबूर तीर्थयात्री
रेलवे स्टेशन पर रोजाना ही बड़ी तादाद में तीर्थयात्री पहुंच रहे हैं, लेकिन प्लेटफार्मों पर बेंचों की कमी के चलते यहां पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों को फर्श पर बैठकर ही समय गुजारना पड़ रहा है। हाल ही में आए डीआरएम ने बेंचों की कमी को देखते हुए बेंच लगाने के निर्देश भी दिए थे।
विज्ञापन


नहीं लग सका अतिरिक्त काउंटर
तीर्थयात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेल प्रशासन द्वारा टिकटघर में अतिरिक्त विंडो की व्यवस्था की जाती है, लेकिन अभी तक अतिरिक्त विंडों की व्यवस्था नहीं की गई है। जिस कारण  तीर्थयात्रियों को धक्कामुक्की के बीच ही टिकट लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंधेरे में ठोकर खाते हैं तीर्थयात्री
मेले को लेकर रेलवे स्टेशन के लगभग सभी प्लेटफार्मों पर तीर्थयात्रियों की भीड़ जमा रहती है। प्लेटफार्मों पर प्रकाश व्यवस्था बेहतर न होने के कारण यात्रियों को अंधेरे में बैठना पड़ रहा है। प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त न होने से यात्री असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।


मेलार्थियों की सुविधा को दो मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। रेलवे स्टेशन पर सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद की जा चुकी है। जहां कमियां हैं उन्हें दुरुस्त किया जा रहा है। यात्रियों की संख्या पर ही अतिरिक्त टिकट विंडो की व्यवस्था कराई जाएगी।
मोहम्मद इजराइल, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed