फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   traific rules

विद्यार्थियों को दिलाई यातायात नियमों की शपथ

Tue, 21 Nov 2017 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत। Updated Tue, 21 Nov 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
traific rules
dm - फोटो : amar ujala
स्कूल कॉलेजों में हुए कार्यक्रम, डीएम ने किया पुरस्कृत
विज्ञापन

विश्व सड़क दुर्घटना मृतक स्मृति दिवस के तहत आयोजित कार्यक्रम के दूसरे दिन स्कूल कॉलेजों में यातायात नियमों की शपथ दिलाई गई। इस दौरान भाषण और निबंधन प्रतियोगिता हुई। विजेताओं को डीएम व एसपी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

परिवहन विभाग की ओर से सड़क दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दूसरे दिन सोमवार को सुबह ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में छात्रों को यातायात नियमों की शपथ दिलाई गई। इसके बाद जीजीआईसी में समापन समारोह हुआ। यहां हुई भाषण व निबंध प्रतियोगिता में छात्राओं ने यातायात नियमों की अनदेखी से होने वाले नुकसान पर विचार रखे। डीएम शीतल वर्मा ने कहा कि हमारी थोड़ी से असावधानी अथवा नियमों की अनदेखी किसी भी परिवार की खुशियां छीन सकती है। इसलिए सड़क पर चलते समय नियमों का पालन करें। एसपी कलानिधि नैथानी ने हेल्मेट पहने, ट्रिपिल राइडिंग न करने, 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने से पहले बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन न चलाने की अपील की साथ ही नियमों के उल्लंघन पर होने वाली कार्रवाई की जानकारी दी। अंत में डीएम व एसपी ने कार्यक्रमों के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर एआरटीओ राजेश कुमार गंगवार, डीआईओएस राजेश वर्मा, प्रधानाचार्य श्याम कुमार, सीपी गंगवार, प्रधानाचार्या बबिता रानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed