{"_id":"6352e7ce1d802c1ec76949ac","slug":"traffic-pilibhit-news-bly501607292","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज बाजार में वाहनों के प्रवेश पर रहेगा प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज बाजार में वाहनों के प्रवेश पर रहेगा प्रतिबंध
विज्ञापन
शुक्रवार को बाजार में लगाया गया नो एंट्री का बोर्ड। संवाद
- फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। दिवाली की खरीदारी को लेकर शहर के बाजार में वाहनों का प्रवेश बंद किया गया है, यहां 21 से 27 अक्तूबर तक रूट डायवर्ट रहेगा। शहर में 13 स्थानों पर वाहनों को रोकने के लिए बैरियर लगाकर पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। गांधी स्टेडियम रोड स्थित सूचना विभाग के पुराने कार्यालय परिसर और गैस चौराहा स्थित विद्युत उपकेंद्र के पास खाली पड़े मैदान में वाहनों को पार्किंग कराने की व्यवस्था की गई है।
जाम की स्थिति नहीं बन सके, इसके लिए यातायात निरीक्षक निर्देश चौहान भ्रमण कर ट्रैफिक व्यवस्था पर नजर रखेंगे। भारी वाहनों के प्रवेश पर सुबह आठ से रात 12 बजे तक प्रतिबंध रहेगा। जबकि दो पहिया, ऑटो रिक्शा, थ्री व्हीलर, ई-रिक्शा और कार सवारों के लिए रूट डायवर्ट रहेगा।
000
इन स्थानों पर रहेंगे बैरियर
शहर के बाजार को जाम मुक्त रखने के लिए सुनगढ़ी थाना तिराहा, गैस चौराहा, होली चौराहे से चावला चौराहे की ओर जाने वाले मार्ग, खूबचंद मंदिर के पास, बिजली चौराहे के पास, रंगीलाल चौराहा के पास चूड़ी वाली गली, सुनहरी मस्जिद चौराहा, लोहा मंडी में चूने वाली गली और बरेली दरवाजे की ओर जाने वाले मोड़ के पास, उत्तम स्वीट्स, बरेली गेट, एकता सरोवर तिराहा, पीलीभीत मेडिकल स्टोर के पास, धुनों वाले चौराहा के पास बैरियर लगाए जाऐंगे। इन बैरियर पर पुलिस को तैनात किया जाएगा। बाजार में खरीदारी करने वाले ग्राहकों के वाहनों को चिह्नित स्थानों पर पार्क कराया जाएगा।
विज्ञापन
000
बीसलपुर और पूरनपुर में इन स्थानों पर रहेगा बैरियर
पूरनपुर में पुराना स्टेट बैंक चौराहा, स्टेशन चौराहा, तहसील रोड पर, ब्लॉक चौराहे पर, असम चौराहे पर गुड्डू होटल के पास, स्टेशन रोड। बीसलपुर में नॉवल्टी तिराहा, तहसील चौराहा, बड़ा चौक मठिया मंदिर, गोपी टॉकीज के पास डॉ. नागेश पाठक के मकान के सामने बैरियर लगाए जाएंगे। वाहनों को निश्चित स्थान पर पार्क कराया जाएगा।
000
बाजार में पुलिस के साथ पीएसी भी रहेगी तैनात
धनतेरस के मौके पर बाजार में पुलिस लाइन समेत कई कार्यालयों से करीब 300 पुलिस कर्मी तैनात किए जाएंगे। इनमें इंस्पेक्टर, दरोगा, सिपाही, महिला सिपाही शामिल रहेंगे। संबंधित सीओ बाजार में भ्रमणशील रहेंगे। एएसपी डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी जिलेभर के बाजार की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेेंगे। बाजार में सिविल ड्रेस में भी पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा।
000
दिवाली, धनतेरस पर बाजार में होने वाली भीड़ को देखते हुए रूट डायवर्ट कराया गया है। बाजार में अतिरिक्त फोर्स को तैनात किया जाएगा। बैरियर से किसी भी वाहन को बाजार में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
- डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी, एएसपी