फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Traders sent a memorandum demanding to abolish the market fee

व्यापारियों ने ज्ञापन भेजकर की मंडी शुल्क समाप्त कराने की मांग

Wed, 15 Dec 2021 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Traders sent a memorandum demanding to abolish the market fee
ज्ञापन सौंपते व्यापारी। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि मंडी शुल्क की पुरानी व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। इससे व्यापारी समाज में रोष है। मंडी शुल्क समाप्त कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा गया कि व्यापार मंडल बड़े लंबे अरसे से प्रदेश में मंडी शुल्क की समाप्ति के लिए आंदोलन कर रहा था। जून 2020 में प्रधानमंत्री ने संपूर्ण देश से मंडियों का शुल्क समाप्त कर दिया था। जिससे व्यापारी को बड़ी राहत मिली थी। मगर कृषि कानूनों को वापस लेने के बाद प्रदेश में मंडी शुल्क की पुरानी व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। जब प्रदेश में मंडी शुल्क नहीं था तो कई उद्यमियों ने अपना उद्योग भी स्थापित किया। जो अब अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। शुल्क शुरू होने से मंडियों में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश संगठन मंत्री अर्जुन सिंह टहलानी, जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार गुप्ता, जिला महामंत्री सुधीर चौधरी, स्वतंत्र देवल, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष डालचंद सक्सेना, जिला कोषाध्यक्ष संजीव कुमार शर्मा, नगराध्यक्ष रवि शर्मा, नगर उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता, युवा नगराध्यक्ष पंकज अग्रवाल, संतोष सक्सेना शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed