फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Traders raised the problem of bad roads, jam

व्यापारियों ने खराब सड़कों और भीड़ भरे इलाकों में जाम की समस्या को उठाया

Sun, 31 Jul 2022 11:56 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
Traders raised the problem of bad roads, jam
उद्योग व्यापार बंधु की बैठक को संबोधित करते जिलाधिकारी पुलकित खरे। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। जिलाधिकारी पुलकित खरे की अध्यक्षता में व्यापार बंधु की बैठक गांधी सभागार में हुई। व्यापारियों ने बताया कि शहर में भीड़भाड़ वाले इलाकों में बडे़ वाहनों से जाम की स्थिति बन जाती है। जिलाधिकारी ने कहा कि पुलिस दिन के समय में भीड़ भाड़ वाले इलाकों में भारी वाहनों के जाने पर प्रतिबंध लगाए।
विज्ञापन

बैठक में व्यापारियों ने यशवंतरी देवी मंदिर से ठेका चौकी तक व ओम लॉन से एकता सरोवर तक जाने वाले मार्ग में गड्ढे की समस्या अवगत कराया गया। जिलाधिकारी अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका मार्ग गड्ढा मुक्त करने के आदेश दिए। इसके साथ ही साथ होटल सिल्वर लीफ के पास बने ओवरब्रिज प्रारम्भ में रोड चौडीकरण कराने का प्रस्ताव दिया गया।
विज्ञापन

साथ ही साथ नौगवा ओवरब्रिज एवं अंडर पास पर बडे़ बडे़ गड्ढे की समस्या से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को इसके लिए निर्देश दिए। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका द्वारा अवगत कराया गया कि नगर क्षेत्र के खाली प्लॉट कूड़ाघर बनने पर 71 प्लॉट स्वामियों को नोटिस दिए गए थे। इसमें 28 प्लाट स्वामियों द्वारा चाहरदिवारी करा ली गई ह्रै।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईटीआई पास युवाओं की अप्रेंटिस कराएं उद्यमी
जिलाधिकारी ने आईटीआई पास युवाओं की अप्रेंटिस कराने के लिए उद्यमियों से आग्रह किया। औद्योगिक आस्थान ललौरीखेड़ा में उद्यमियों द्वारा आवंटित भूखंड/शेडो में कार्य नहीं कराए जाने का मामला सामने आया। उद्योग विभाग द्वारा तीन इकाइयों को नोटिस जारी किए हैं।

जिलाधिकारी ने उपायुक्त उद्योग से कहा कि मौके का निरीक्षण करें। जिनके लिए भूखंड जरूरी नहीं हैं, उनके आवंटन निरस्त कराएं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, उपायुक्त उद्योग, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, उद्योग बंधु के पदाधिकारी व व्यापारीगण सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed