फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Traders play an important role in strengthening the country's economy

Pilibhit News: देश की आर्थिक व्यवस्था को मजबूत करने में व्यापारियों की अहम भूमिका

Fri, 12 Sep 2025 11:50 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 12 Sep 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Traders play an important role in strengthening the country's economy
जितिन प्रसाद को प्रतीक चिंह देते व्यापार मंडल के कार्यकर्ता। संगठन
पीलीभीत। जिले के सांसद केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के व्यापारियों को नए जीएसटी स्लैब के सुधार को लेकर बैठक की। इसमें उन्होंने जीएसटी स्लैब की सिर्फ दो दरें होने का व्यापारियों को लाभ बताया। इस बीच व्यापारियों ने जितिन प्रसाद का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन


शहर के एक लॉन में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल की ओर से जीएसटी सुधार को लेकर जिले के सांसद केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के साथ व्यापारियों की बैठक की गई। बैठक में पहुंचे जितिन प्रसाद को व्यापारियों ने जोरदार स्वागत किया। जितिन प्रसाद ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि देश में व्यापारी आर्थिक व्यवस्था बनाने के लिए रीढ़ की हड्डी है। उन्होंने कहा कि पहले के मुकाबले देश की आर्थिक व्यवस्था में अहम भूमिका व्यापारियों की बताई। इसी के साथ उन्होंने व्यापार मंडल के व्यापारियों के संरक्षण बतौर हमेशा साथ रहने का वादा किया। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने भी अपने विचार रखे। बैठक में जीएसटी डीसी राजेंद्र सिंह चौहान, अभिनेब सिंह, राघव, प्रियाशं, विजय यादव, प्रतीक सिंघल, राजेश ,दुर्गा दास राजानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed