फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Pilibhit Tiger Reserve Tourism season begins

UP: पीलीभीत टाइगर रिजर्व का पर्यटन सत्र आज से, पहले दिन छात्र करेंगे चूका बीच तक मुफ्त सैर

Wed, 15 Nov 2023 08:11 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: बरेली ब्यूरो Updated Wed, 15 Nov 2023 08:11 AM IST
सार

पीलीभीत टाइगर रिजर्व में अब पर्यटकों से गुलजार होने वाला है। बुधवार से पर्यटन सत्र की शुरुआत हो रही है। यहां आने वाले पर्यटन जंगल सफारी के साथ चूका बीच का आनंद भी ले सकते हैं। 

विज्ञापन
Pilibhit Tiger Reserve Tourism season begins
चूका बीच का मुख्य प्रवेश द्वार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) के पर्यटन सत्र आज से हो रहा है। शुभारंभ कार्यक्रम मुस्तफाबाद में रखा गया है। यहां पर पूरनपुर के विधायक पूजन के बाद सत्र का शुभारंभ करेंगे। पहले दिन स्कूली बच्चों को जंगल सफारी से चूका तक मुफ्त सैर कराई जाएगी। शुभारंभ को लेकर पीटीआर की ओर से तैयारी पूरी कर ली गईं हैं।
विज्ञापन


देश-विदेश में अपनी अलग पहचान बनाने वाले टाइगर रिजर्व का पर्यटन सत्र 15 नवंबर से शुरू होकर 15 जून तक चलता है। चूका बीच की जिम्मेदारी वन निगम को दी गई है। वन निगम ने चूका बीच की हटों की मरम्मत और रंगाई-पुताई कर उनको नया रूप दिया है। टाइगर रिजर्व के अधिकारी व कर्मचारियों ने भी इसकी तैयारी कर ली है।
विज्ञापन


वन निगम की ओर से चूका पर बनी थारू हट और ट्री हट की बुकिंग की जाती है। 15 से 27 नवंबर तक एडवांस बुकिंग हो चुकी है। अभी ऑनलाइन बुकिंग जारी है। बुधवार से शुरू हो रहे पर्यटन सत्र को लेकर मुस्तफाबाद में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यहां पर पहले हवन-पूजन किया जाएगा। इसमें विधायक पूरनपुर बाबूराम पासवान को मुख्य अतिथि बनाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bareilly: आवारा कुत्तों ने चार साल के बच्चे को मार डाला, नोच खाया मांस; खेत पर मां के पास जा रहा था मासूम

पूजन के बाद सफारी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। पहले दिन छात्रों को चूका तक मुफ्त सैर कराई जाएगी। इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। बता दें कि पीलीभीत के जंगल को वर्ष 2014 में टाइगर रिजर्व का दर्जा दिया गया था। तभी से चूका अपनी सुंदरता से लोगों को लुभा रहा है। यही कारण है कि लगातार सैलानियों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है।

 

Pilibhit Tiger Reserve Tourism season begins
चूका बीच पर बनी थारू हट - फोटो : अमर उजाला
दो शिफ्टों में ले सकेंगे सफारी वाहन से आनंद
सत्र के दौरान वन्यजीवों की सुरक्षा और पर्यटकों के आनंद को ध्यान में रखते हुए जंगल सफारी का समय निश्चित किया गया है। इसमें सुबह और शाम की दो शिफ्ट निर्धारित की गईं हैं। ठंड में पहली शिफ्ट सुबह साढ़े छह से दस बजे और दूसरी शिफ्ट का समय दिन में दो बजे से 5.50 बजे तक है। गर्मी के दिनों में सुबह छह बजे से साढ़े नौ बजे तक और शाम को तीन बजे से सूर्यास्त तक होगा।

जंगल भ्रमण के लिए निर्धारित किए दो रूट
सैलानियों को जंगल में घुमाने के लिए टाइगर रिजर्व प्रशासन ने दो रूट निर्धारित किए हैं। पीलीभीत से महोफ के गेट नंबर एक से होते हुए जंगल के अंदर भीमताल, उत्तराखंड की सीमा पर नहर मार्ग होते हुए चूका बीच पहुंचा जा सकता है। दूसरा रूट मुस्तफाबाद से निर्धारित किया गया है। इसके अलावा इस बार तय रूट से ही कच्चे कुछ रूट भी खोले गए हैं। यह बाइफरकेशन से कैनाल तक जाएंगे। इन रूटों वन्यजीवों के मिलने की संभावना अधिक रहती हैं।

Pilibhit Tiger Reserve Tourism season begins
चूका बीच - फोटो : अमर उजाला

यह रहेगा हटों का किराया
थारू हट भारतीय सैलानियों के लिए एक रात के लिए एक व्यक्ति के लिए 5000, दो के लिए 5500 और तीन के लिए 6500 रुपये है। विदेशी मेहमानों के लिए एक के लिए 14000, दो के लिए 16000 और तीन के लिए 18000 तय किया गया है। ट्री हट के लिए देशी सैलानियों के लिए एक व्यक्ति का 8000, दो का 9000 और तीन के लिए 10000 तय हुआ है। इसी तरह से विदेशी के लिए 18000, 20000 और 22000 है।

चूका का रास्ता बताने के लिए लगाए जाएंगे होर्डिंग्स
देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को चूका पहुंचने के लिए भटकना न पड़े इसके लिए पीटीआर हाईवे व प्रमुख सड़कों पर होर्डिंग्स लगवाएगा। इसमें मानचित्र के जरिए चूका तक पहुंचने की पूरी लोकेशन होगी। खटीमा और बरेली की ओर से आने वाले सैलानी माधोटांडा रोड से सीधे मुस्तफाबाद और वहां से चूका जा सकते हें। यदि सफारी करनी हो तो शहर में टनकपुर मार्ग पर नेहरुपार्क से वाहन उपलब्ध रहेगा, जो महोफ होते हुए चूका जाएगा। लखनऊ की ओर से आने वाले लोग पूरनपुर होते हुए खटीमा रोड पर माधोटांडा से मुस्तफाबाद और वहां से चूका पहुंच सकते हैं।

वर्ष और पर्यटकों की संख्या
वर्ष 2011-12 में 13,003
2012-13 में 12,222
2013-14 में 11,135
2014-15 में 14,172
2015-16 में 17,566
2016-17 में 16,360
2017-18 में 14,887
2018-19 में 15,885
2019-20 में 7,122
2020-21 में 12,389
2021-22 में 18,745
2022-23 में 12,525

पीटीआर के प्रभागीय वनाधिकारी नवीन खंडेलवाल ने बताया कि टाइगर रिजर्व के पर्यटन सत्र की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। बुधवार को पीटीआर पर्यटकों के लिए खोला जा रहा है। सत्र 15 जून तक चलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed