फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tourism remained closed on the unpaved track after the conflict between tigers

Pilibhit News: बाघों के संघर्ष के बाद कच्ची पटरी पर बंद रहा पर्यटन

Wed, 29 May 2024 11:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Tourism remained closed on the unpaved track after the conflict between tigers
जंगल सफारी के दौरान घूमते सैलानी। स्रोत - सैलानी
कलीनगर। खटीमा मार्ग पर दो बाघों के आपसी संघर्ष की घटना के बाद पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) के अधिकारियों द्वारा सतर्कता बरती जा रही है। सुरक्षा के लिहाज से बुधवार को भी कच्ची पटरी पर पर्यटन में लगे वाहनों के जाने पर पाबंदी रही। क्षेत्रीय टीम दिन रात बाघों की लोकेशन पर नजर रख रहे हैं।
विज्ञापन


एक दिन पूर्व मुस्तफाबाद जंगल क्षेत्र में खटीमा मार्ग पर दो बाघों के आपसी संघर्ष की घटना सामने आई थी। एक बाघ घायल भी हुआ था। जानकारी के बाद डीएफओ मनीष सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को परखने के बाद टीम को निगरानी के निर्देश दिए थे। हालांकि जंगल क्षेत्र में संघर्ष की घटना को अफसर सामान्य प्रक्रिया बता रहे हैं, लेकिन घायल हुए बाघ की स्टीक स्थिति को परखने पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके लिए चार टीमों को दिन और रात में निगरानी के लिए लगाया गया है। संघर्ष वाले स्थान के निकट पर्यटन क्षेत्र की कच्ची पटरी मार्ग भी है। ऐसे में सुरक्षा के लिहाज से बुधवार को भी पक्की पटरी पर पर्यटन बंद रखा गया। क्षेत्रीय टीम बाघों की लोकेशन पर नजर बनाए रही। इधर, अंतिम दौर के चलते पीटीआर के पर्यटन स्थल पर रोजाना भारी भीड़ जुट रही है। जंगल सफारी के अधिकांश वाहन भी बुक हो रहे हैं। ऐसे में सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को बाघों को लेकर नहर की कच्ची पटरी पर आवाजाही बंद कर दी गई थी। बुधवार को पक्की पटरी पर भी आवाजाही बंद कर दी गई। टीम को दोनों बाघ आज दिखे हैं। मौके पर अतिरिक्त चार कैमरों को लगाते हुए एक निगरानी टीम लगाई गई है। यह टीम बाघों की चहलकदमी पर नजर रखे हुए है।- मनीष सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी, पीटीआर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed