फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Took advantage of marriage award scheme after fourteen years of marriage, report

पीलीभीत : शादी के चौदह साल बाद ले लिया विवाह पुरस्कार योजना का लाभ, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 03 May 2022 02:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 03 May 2022 02:05 AM IST
सार

आवेदकों और दो ग्राम पंचायत सचिव के साथ तत्कालीन ग्राम प्रधान और प्रिंटिंग प्रेस स्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
Took advantage of marriage award scheme after fourteen years of marriage, report
fraud new - फोटो : istock

विस्तार

शादी के चौदह साल बाद दिव्यांगजन विवाह पुरस्कार योजना का लाभ ले लिया गया। जांच में मामला खुला तो डीएम और सीडीओ के निर्देश पर दोनों आवेदकों, दो ग्राम पंचायत सचिव, तत्कालीन प्रधान और प्रिंटिंग प्रेस स्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


मामला बरखेड़ा के क्षेत्र का है। बलदेव गौटिया के रहने वाले धर्मपाल पुत्र सीताराम और मायाराम पुत्र रोशनलाल ने योजना के लाभ के लिए आवेदन किया था। इस योजना केे तहत पुरुष को पंद्रह हजार और महिला को बीस हजार की राशि प्रदान की जाती है। शिकायत होने पर दोनों की जांच कराई गई तो चौंकाने वाली बात सामने आई। आवेदन में धर्मपाल का विवाह सुशीला देवी के साथ 29 जुलाई 2019 को दिखाया गया। जबकि मायाराम का विवाह लता देवी से 27 मई 2019 को दिखाया गया।
विज्ञापन


2020-2021 में किया था आवेदन
दोनों जोड़ों ने योजना का लाभ पाने के लिए वित्तीय वर्ष 2020-2021 में आवेदन किया। दोनों आवेदनों की संस्तुति ग्राम पंचायत सचिव मोहम्मद रिजवान और महेंद्र सिंह द्वारा की गई। दोनों आवेदनों का भौतिक सत्यापन जब कराया गया। इसमें धर्मपाल का विवाह सुशीला देवी से 2007 में हुआ तथा मायाराम का विवाह लता देवी से 2010 में हुआ पाया गया। फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद डीएम पुलकित खरे और सीसीडीओ प्रशांत कुमार श्रीवास्ताव ने दोनों पर एमआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। सोमवार को जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण कार्यालय के वरिष्ठ सहायक अकबर अली की तरफ से दोनों आवेदकों, ग्राम पंचायत सचि मोहम्मद रिजवान और महेंद्र सिंह, तत्कालीन गाम प्रधान नाम अज्ञात, प्रिंटिंग प्रेस स्वामी नाम अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed