फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Newly appointed DM Alok Kumar assumed charge and took stock of key development works in pilibhit

पीलीभीत: नवागत डीएम आलोक कुमार ने संभाला कार्यभार, प्रमुख विकास कार्यों की ली जानकारी

Wed, 23 Sep 2026 12:10 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 23 Sep 2026 12:10 PM IST
सार

पीलीभीत में नवागत डीएम आलोक कुमार ने बुधवार को कार्यभार ग्रहण किया। अफसरों ने उनका स्वागत किया। आलोक कुमार 2014 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी हैं। 
 

विज्ञापन
Newly appointed DM Alok Kumar assumed charge and took stock of key development works in pilibhit
डीएम आलोक कुमार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पीलीभीत जिले के नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने अधिकारियों से जिले की प्रशासनिक व्यवस्था और प्रमुख विकास कार्यों की जानकारी ली। उनके आगमन पर अपर जिलाधिकारी प्रसून द्विवेदी और मुख्य विकास अधिकारी सतीश प्रसाद मिश्रा ने स्वागत किया।
विज्ञापन


आलोक कुमार 2014 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी हैं। जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर शासन की प्राथमिकताओं को प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया। कलक्ट्रेट में अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी नवागत जिलाधिकारी से मुलाकात कर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन


नवागत डीएम के सामने जिले में विकास योजनाओं की प्रगति, जनशिकायतों के निस्तारण, कानून-व्यवस्था समेत विभिन्न विभागों के कामकाज को गति देने की चुनौती होगी। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने विभागीय अधिकारियों से जिले की मौजूदा स्थिति और लंबित मामलों के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed