{"_id":"4d8afac1ee17dd9b9ebecf655ae81fe9","slug":"today-to-tourists-open-tiger-reserve-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से पर्यटकों के लिए खुलेगा टाइगर रिजर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से पर्यटकों के लिए खुलेगा टाइगर रिजर्व
Pilibhit
Updated Sat, 14 Nov 2015 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरसात के चलते 15 जून को बंद हुआ टाइगर रिजर्व रविवार से पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। सुबह नौ बजे डीएम मासूम अली सरवर चूका स्पाट के गेट नंबर चार से इसका विधिवत शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन
जिले के टाइगर रिजर्व में चूका स्पाट प्रमुख पर्यटन के रूप में विकसित किया गया है। प्रतिवर्ष यहां हजारों सैलानी भ्रमण करने आते हैं। बरसात के चलते 15 जून को टाइगर रिजर्व बंद कर दिया गया था। अब रविवार से पुन: पर्यटकों के लिए इसे खोल दिया जाएगा। टाइगर रिजर्व में चूका स्पाट के साथ महोफ, मुस्तफाबाद, हरीपुर, बराही और माला रेस्ट हाउस भी पर्यटकों के लिए बुक किए जाते हैं। टाइगर रिजर्व में प्रवेश के लिए वनविभाग ने यूं तो चार प्रवेश द्वार बनाए हैं, लेकिन अभी महोफ रेंज में बना गेट नंबर एक और चूका स्पाट जाने को बना गेट नंबर चार ही खोला गया है। जबकि माला रेंज की गढ़ा चौकी के निकट बना गेट नंबर दो व हरीपुर रेंज में बना गेट नंबर तीन पर्यटकों के लिए अभी खुलना बाकी है। इसके लिए रूट तय किया जाना है।
विज्ञापन
डीएफओ कैलाश प्रकाश ने बताया टाइगर रिजर्व में पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं देने का प्रयास किया जाएगा। रविवार को डीएम मासूम अली सरवर प्रात: नौ बजे चूका बीच मार्ग पर बने गेट नंबर चार पर शुभारंभ करेंगे। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन