फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Today Rakhi will be decorated on the wrists of brothers, the market was bustling

Pilibhit News: आज भाइयों की कलाई पर सजेंगी राखियां, बाजार रहा गुलजार

Fri, 08 Aug 2025 11:27 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Today Rakhi will be decorated on the wrists of brothers, the market was bustling
बाजार में एक मिठाई की दुकान पर खरीददारी करते ग्राहक। संवाद
पीलीभीत। रक्षाबंधन शनिवार को है। बहनें अपने भाइयों की कलाई में रिश्ते की मजबूत डोर (राखियां) बांधेंगी। भाइयों ने भी इस पर्व पर अपनी बहनों के लिए विभिन्न तरह के उपहार खरीदे। शुक्रवार को बूंदाबांदी के बीच बाजार में खूब रौनक रही। रिमझिम बारिश होने के बाद भी बाजार में राखियों, मिठाइयों, गिफ्ट पैक की दुकानों पर खरीदारी के लिए लोग उमड़ते रहे।
विज्ञापन




रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर शहर के बाजार पूरी तरह से त्योहार के रंग में रंगे नजर आए। सुबह से ही रिमझिम बारिश का सिलसिला जारी रहा, लेकिन इसने बहनों के उत्साह में कोई कमी नजर नहीं आई। छतरियों के नीचे, पॉलिथीन से ढके थैले लिए महिलाओं की भीड़ राखियों की दुकानों पर देखी गई। गैस चौराहे से लेकर चावला चौराहे, लक्ष्मी टॉकीज, बाजार में राखियों की सजी दुकानों पर बहनें अपने भाइयों के लिए खास व आकर्षक राखी चुनने हुए नजर आईं।
विज्ञापन

बाजार में रंग-बिरंगी राखियों की भरमार रही। कुछ बहनों ने पारंपरिक राखियों को तरजीह दी तो कुछ ने नए डिजाइनों वाली आधुनिक राखियों की खरीदारी की। बच्चों के लिए कार्टून कैरेक्टर वाली राखियां भी खास आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर मिठाई की दुकानों पर भीड़ देखते ही बन रही थी। गुलाब जामुन, रसगुल्ले, काजू कतली, बर्फी और स्पेशल रक्षाबंधन पैकिंग के साथ तैयार की गईं मिठाइयों की जमकर खरीद की गई। दुकानदारों ने भी ग्राहकों को लुभाने के लिए रंगीन डिब्बों में मिठाइयों की पैकिंग की। इस खास पर्व के लिए कुछ भाई अपनी बहनों के लिए तोहफे खरीदते हुए दिखाई दिए। दुकानों पर मेहंदी, चूड़ी आने लेने के लिए महिलाओं की भीड़ दिखाई दी।


बारिश में भी राखी खरीदने को उमड़ी भीड़
बिलसंडा। शुक्रवार को बाजार में रिमझिम बारिश के बीच महिलाओं में राखी खरीदने को लेकर खासा उत्साह दिखा। बहनें अपने भाइयों के लिए रिमझिम बारिश में छाता लेकर राखियां खरीदती नजर आईं। रक्षाबंधन को लेकर व्यापारियों ने सुबह से ही रंग बिरंगे टेंट लगाकर मिठाई और राखियों की दुकानें सजा दीं।।मिठाई की दुकानों पर ग्राहक मिठाइयां खरीदते दिखाई दिए। संवाद




ई-रिक्शों की बेरोकटोक आवाजाही से लगता रहा जाम

- मुख्य बाजार में दिन में कई बार जाम लगने से रेंगते रहे वाहन,परेशान हुए लोग



संवाद न्यूज एजेंसी



पीलीभीत। शहर की मुख्य बाजार में ई-रिक्शों की बेरोकटोक आवाजाही से दिनभर जाम की स्थिति रही। वहीं अफसर इसको लेकर अंजान बने रहे। मुख्य बाजार में दिन में कई बार जाम की स्थिति बनती रही। वाहनों को रेंगते हुए निकलना पड़ा। वहीं पैदल वाले राहगीर भी जाम में परेशान हुए।

रक्षाबंधन पर शहर में रुट डायवर्जन का असर नहीं दिखा। आलम यह रहा कि जिन मार्गाें पर ट्रैफिक पुलिस की ओर से रूट डायवर्जन किया गया था वहां ई-रिक्शों की आवाजाही दिखाई दी। जिससे शहर के मुख्य बाजार में जाम की स्थिति बनी रही। वहीं चौराहे पर खड़ी ट्रैफिक पुलिस मूकदर्शक बनी रही।

सबसे ज्यादा जाम सुनगढ़ी थाने, नीबू मंडी, बाजार गेट, लोहा मंडी, गैस चौराहा, स्टेडियम रोड, स्टेशन मार्ग आदि स्थानों पर लगा। इन चौराहों पर दिन में करीब चार से पांच बार जाम लगा। जिसमें लोगों को घंटों जूझना पड़ा। वहीं बाइक व अन्य वाहन इसमें रेंगते हुए नजर आए। सड़कों का आलम यह रहा कि बाजार में पैदल पहुंचने वाले राहगीर भी इससे परेशान हुए।

बाजार में एक मिठाई की दुकान पर खरीददारी करते ग्राहक। संवाद

बाजार में एक मिठाई की दुकान पर खरीददारी करते ग्राहक। संवाद

बाजार में एक मिठाई की दुकान पर खरीददारी करते ग्राहक। संवाद

बाजार में एक मिठाई की दुकान पर खरीददारी करते ग्राहक। संवाद

बाजार में एक मिठाई की दुकान पर खरीददारी करते ग्राहक। संवाद

बाजार में एक मिठाई की दुकान पर खरीददारी करते ग्राहक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed