फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Today Puranpur's Ramlila will start with Shiv Barat

Pilibhit News: आज शिव बरात के साथ पूरनपुर की शुरू होगी रामलीला

Fri, 04 Oct 2024 03:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
Today Puranpur's Ramlila will start with Shiv Barat
पूरनपुर। शिव बरात के साथ शुक्रवार से शुरू हो रहे रामलीला मेले को लेकर बुधवार शाम को तहसील सभागार में बैठक हुई। इसमें मेले से जुड़े लोगों सहित प्रमुख लोगों ने मेले को सफल को बनाने के लिए सुझाव दिए। शिव बरात में 12 झांकियां होंगी। काली के अखाड़े सहित कई झांकियां शिव बरात में आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
विज्ञापन



तहसीलदार के रामलीला मेले के कंट्रोलर होने पर पूरनपुर में रामलीला मेला प्रशासन कराता है। मेले को और बेहतर बनाने के लिए बुधवार को तहसील सभागार में एसडीएम अजीत प्रताप सिंह की मौजूदगी में बैठक हुई। इसमें रामलीला मेले से जुड़े सहित कई प्रमुख लोगों ने अपने सुझाव रखे। इसमें शिव बरात के समय रास्तों पर ई रिक्शा आदि वाहनों का संचालन बंद कराने, बिजली के तारों को ऊंचा कराने, देवी-देवताओं की वेशभूषा में कलाकारों की ओर से किए जाने वाले नृत्य पर रोक लगाने आदि के सुझाव दिए गए।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार ऋषि दीक्षित ने बताया कि शुक्रवार को निकलने वाली शिव बरात की तैयारी पूरी कर ली गई है। शिव बरात में दुर्गा, गणेश, सीता हरण, श्रीकृष्ण और उनकी सखियां, शिव तांडव, पार्वती, गणेश आदि की झांकियां होंगी। इस दौरान नायब तहसीलदार ऋषि दीक्षित, प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष अमिताभ मिश्र, संजय सक्सेना, विकास त्रिवेदी, राहुल सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed