फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Today Gunjengi Pt. Rajendra Prasanna Flute

आज गूंजेंगी पं. राजेंद्र प्रसन्ना की बांसुरी

Fri, 29 Jan 2016 11:17 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Fri, 29 Jan 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
Today Gunjengi Pt. Rajendra Prasanna Flute
अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के शपथग्रहण समारोह सहित कई प्रमुख अवसरों पर अपनी बांसुरी के स्वर बिखेरने वाले सुप्रसिद्ध बांसुरी वादक आज शहर के बेनहर कॉलेज में अपनी बांसुरी के स्वर बिखेरेंगे। स्पिक मैके संस्था के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में वह दिन में 11 बजे अपना कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन

सांस्कृतिक संस्था स्पिक मैके के तत्वावधान में प्रति वर्ष संगीत पर आधारित कार्यक्रम आयोजित कराया जाता है। इस बार पंडित राजेंद्र प्रसन्ना के बांसुरी वादन का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। संस्था के संजीव पाराशरी ने बताया कि शनिवार को प्रात: 11 बजे से बेनहर कॉलेज में बांसुरी वादन का कार्यक्रम होगा। इसके लिए दिल्ली घराने के सुप्रसिद्ध बांसुरी वादक पंडित राजेंद्र प्रसन्ना यहां पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि पंडित प्रसन्ना के चार भाईयों और दो पुत्रों सहित पूरा परिवार बांसुरी और शहनाई वादन के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाए हुए। अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने अपने शपथ ग्रहण में उन्हें विशेष रूप से आमंत्रित किया था। कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए संस्था और कॉलेज प्रबंधन शुक्रवार को पूरे दिन तैयारियों में जुटा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed