फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   tiger terror

खेत में अचानक सामने आ गया बाघ, किसान ने बमुश्किल बचाई जान

Sat, 10 Oct 2020 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
tiger terror
दियोरिया। खरदाह गांव में खेत की रखवाली कर रहे एक किसान के सामने अचानक बाघ आ गया। बाघ को देखते ही किसान भाग खड़ा हुआ और बमुश्किल जान बचाई। ग्रामीण की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पगमार्क ट्रेस करने के बाद बाघ होने की पुष्टि की। वन विभाग के अफसरों ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
विज्ञापन

जंगल से सटे गांव खरदाह निवासी इंद्रपाल ने बताया कि वह बृहस्पतिवार रात अपने खेत पर कटे हुए धान की रखवाली कर रहा था। रात 12 बजे उन्हें कुछ दूरी पर जानवर की आहट हुई। उन्होंने टार्च से देखा तो पड़ोस में प्रधान हरनंदन गंगवार के आलू के खेत में बाघ खड़ा दिखा। सामने बाघ देखते ही किसान के होश फाख्ता हो गए। वह वहां से भाग खड़ा हुआ और गांव पहुंचकर बाकी लोगों की जानकारी दी। ग्रामीणों ने खेत के आसपास पहुंचकर शोर-शराबा करना शुरू कर दिया। शोर शराबे के चलते बाघ भाग निकला। इंद्रपाल ने इसकी सूचना शुक्रवार सुबह बीसलपुर और दियोरिया के रेंज कार्यालयों में दी। बीसलपुर रेंजर वजीर हसन और दियोरिया रेंजर गिरीश चंद्र श्रीवास्तव टीम के साथ मौके पर पहुंचे और वहां बाघ के पैरों के निशान ट्रेस किए। रेंजर गिरीश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि पैरों के निशान बाघ के पाए गए हैं। ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की गई है।
विज्ञापन

गांव के पास खेतों में पहली बार बाघ दिखा है। अभी तक गांव के लोग रात में भी खेतों में काम करते रहते थे, मगर अब नहीं करेंगे। वन विभाग को बाघ के ग्रामीण क्षेत्र में आने पर पाबंदी लगानी चाहिए। - परसादी लाल, किसान
विज्ञापन
विज्ञापन

हमने पहले कभी बाघ नहीं देखा था। टार्च की रोशनी में जब बाघ का देखा तो अंदर तक कांप उठा। हिम्मत करके गांव की ओर भागा। वहां पहुंचकर अन्य लोगों की इसकी जानकारी दी। - इंद्रपाल, सान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed