फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   tiger terror

खेत में शावक के साथ बाघिन देख उड़े किसान के होश

Tue, 19 May 2020 12:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
tiger terror
गजरौला। कस्बे से निकट एक बाग में रविवार देर रात एक बाघिन अपने शावक के साथ रविंद्र सिंह के बाग में पहुंच गई। बाग की रखवाली के लिए सो रहे ग्रामीण हेमराज की नजर जब उस पर पड़ी तो उसके होश उड़े गए। उसने किसी तरह खेत में बने मचान के ऊपर चढ़कर जान बचाई। ग्रामीण ने मामले की सूचना बाग स्वामी को दी। शोर-शराबा करने और टॉर्च की रोशनी लगाने पर बाघिन बच्चों सहित माला नदी की तरफ चली गई। इसकी सूचना वन विभाग को नहीं दी गई है। माला नदी के किनारे अक्सर बाघ-बाघिन देखे जाते हैं। कई बार वन विभाग की टीम मौका मुआयना भी कर चुकी है, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इससे पहले भी पड़ोस के पप्पू पुत्र प्यारा सिंह के घर में बाघ घुस गया था। वहां बाघ ने कुत्ते पर झपट्टा मारने की कोशिश की थी। क्षेत्र में लगातार बाघ दिखने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। संवाद
विज्ञापन

मटेहना कॉलोनी के समीप आए बाघ को खदेड़ा
पूरनपुर। गांव मटेहना कॉलोनी के समीप बाघ देखकर लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर-शराबा होने से बाघ जंगल की ओर चला गया। इलाके में बाघ की चहलकदमी से लोगों में दहशत का माहौल है। वन विभाग की टीम ने बाघ के पगचिह्न ट्रेस किए और लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी। दियोरिया रेंज से निकला बाघ मटेहना कॉलोनी पर पहुंच गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed