{"_id":"57dd42244f1c1bd138d4781d","slug":"tiger-reserve-will-boost-tourism-facilities","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाइगर रिजर्व में बढ़ेंगी पर्यटन सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टाइगर रिजर्व में बढ़ेंगी पर्यटन सुविधाएं
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
Updated Sat, 17 Sep 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
पर्यटन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यटकों को शहर से ही वाहन उपलब्ध कराने की कवायद
खानपान से लेकर घुमाने तक की जिम्मेदारी संभालेंगी समितियां
वन संरक्षक के पद पर वीके सिंह की तैनाती होने के बाद से टाइगर रिजर्व में पर्यटन को बढ़ावा देने की कवायद शुरू हो गई है। नवंबर से शुरू हो रहे सीजन में पर्यटकों को शहर से ही वाहन उपलब्ध कराने की कवायद की जा रही है। साथ ही टाइगर रिजर्व के अंदर पर्यटकों के खानपान, घूमने और ठहरने की व्यवस्थाएं वन समितियों के सुपुर्द की जाएगी।
नौ जून, 2014 को टाइगर रिजर्व की घोषणा के बाद से यहां पर्यटन को बढ़ावा मिला है लेकिन पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं दो साल बाद भी नहीं मिल सकी हैं। संबंधित अधिकारी बजट न होने का रोना रोते रहे, लेकिन अब निजाम बदलते ही हालात बदलने लगे हैं। पीलीभीत में डीएफओ रहे वीके सिंह के बरेली वृत्त के वन संरक्षक पद पर कार्यभार ग्रहण करते ही टाइगर रिजर्व की व्यवस्थाओं को बेहतर करने की कवायद शुरू हो गई है। वन संरक्षक की मंशा को भांप कर विभाग भी तैयारियों में जुट गया है। पर्यटकों को वाहनों, खानपान, ठहरने, घुमाने सहित सभी व्यवस्थाएं वन समितियों को सौंपी जाएंगी। इससे जहां वन समितियों की आय बढ़ेगी वहीं वनकर्मी भी पर्यटकों की जिम्मेदारी से मुक्त होकर वन की सुरक्षा पर ध्यान दे सकेंगे।
सिर्फ गाइड कराएंगे सैर
टाइगर रिजर्व आने वाले पर्यटकों के साथ अब विभागीय स्टाफ नहीं घूमेगा। पर्यटकों को जंगल की सैर कराने का काम केवल गाइड ही करेंगे। इससे उन्हें रोजगार मिलेगा और स्टाफ भी खाली रहेगा।
विज्ञापन
होटल व्यवसाइयों के साथ बैठक 25, 26 को
टाइगर रिजर्व बनने से जिले में होटल एवं ट्रैवल व्यवसाय को भी लाभ हुआ है। ऐसे में टाइगर रिजर्व की सुविधाओं को और बेहतर करने के लिए अब 25, 26 सितंबर को जिले के होटल और ट्रैवल एजेंसी संचालक के साथ वन संरक्षक बैठक कर व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने पर विचार करेंगे।
आगामी सीजन में पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलें, इसके लिए सीमित संसाधनों में ही अच्छे बंदोबस्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
- वीके सिंह, वन संरक्षक, बरेली वृत्त