{"_id":"f48bbd5ce98f34a1fd5a22b5e678a7b9","slug":"tiger-reserve-constant-viewing-cubs-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाइगर रिजर्व में लगातार देखे जा रहे शावक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टाइगर रिजर्व में लगातार देखे जा रहे शावक
Pilibhit
Updated Fri, 24 Jul 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाइगर रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़ रहा है। गणना और गश्त के दौरान कई रेंजों में बाघिन शावकों के साथ देखी गई हैं। ताजी मामला हरीपुर रेंज में प्रकाश में आया है। यहां बाघिन के साथ शावक देखे गए हैं।
विज्ञापन
एक साल पूर्व टाइगर रिजर्व घोषित होने के बाद से उसके संरक्षण को चल रहे प्रयास फलीभूत होते दिख रहे हैं। पिछले कई माह से जंगल में शावक देखे जा रहे हैं। वर्तमान समय में टाइगर रिजर्व की पांच रेंजों में से तीन में शावक देखे गए हैं। महोफ और माला के बाद अब हरीपुर में भी शावक देखे गए हैं। सूत्रों की मानें तो हरीपुर रेंज की ढक्का बीट में एक बाघिन अपने दो शावकों के साथ घूम रही है। शावक देखे जाने की सूचना से महकमा एलर्ट हो गया है क्षेत्र की निगरानी तेज कर दी है। टाइगर रिजर्व से जुड़े सूत्रों की मानें तो वर्तमान समय में यहां अलग अलग उम्र के लगभग 12-15 शावक मौजूद हैं। इसमें सबसे अधिक शावक माला रेंज में देखने गए हैं।
विज्ञापन
निगरानी को लगे हैं कैमरे
टाइगर रिजर्व में यूं तो बाघ गणना के समय सभी रेंजों में कैमरे लगे थे। लेकिन गणना पूरी होने के बाद जिन क्षेत्रों में शावक देखे गए हैं उन क्षेत्रों में पुन: कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों के माध्यम से शावकों की लगातार निगरानी हो रही है।
विज्ञापन
गणना परिणाम केे बाद
ही स्पष्ट होगी स्थिति
हरीपुर रेंज में बाघिन के साथ शावक देखे जाने की सूचना मिली है। इस पर स्टाफ को लगाया गया है। जंगल में कितने शावक हैं यह बाघ गणना की परिणाम आने पर ही स्पष्ट हो सकेगा।
आरपी रौतेला, रेंजर हरीपुर