फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tiger reached near Ranigunj village, caused panic

Pilibhit News: रानीगंज गांव के नजदीक पहुंचा बाघ, मची खलबली

Tue, 16 Apr 2024 04:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
Tiger reached near Ranigunj village, caused panic
रानीगंज गांव में बाघ की चहलकदमी के बाद लगी भीड़ । स्रोत - ग्रामीण
ग्रामीणों ने मचाया शोर, देर रात तक ट्रैक्टरों की रोशनी के बीच रखी गई नजर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कलीनगर। मथना जपती और रानीगंज गांव की सीमा में बाघ की चहलकदमी जारी है। रविवार शाम बाघ गांव की आबादी के नजदीक पहुंच गया। चहलकदमी देखे जाने के बाद ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। शोर शराबा करने के साथ ट्रैक्टरों की रोशनी के बीच नजर रखी गई। ग्रामीणों का कहना है कि बाघ रात को मथना क्षेत्र में निकल गया।
पीलीभीत टाइगर रिजर्व की माला रेंज से सटे इलाके में स्थित कलीनगर तहसील क्षेत्र के गांव मथना जपती और रानीगंज के लोगों का कहना है कि बाघ कई दिनों से क्षेत्र में सक्रिय है। इससे क्षेत्रीय लोगों में दहशत का माहौल है। हमले की घटनाएं भी हो रही है।
विज्ञापन

शनिवार रात एक सांड़ को भी बाघ ने मार दिया था। इधर रविवार शाम होते ही बाघ रानीगंज गांव की आबादी के निकट पहुंच गया। कुछ लोगों ने बाघ की चहलकदमी देखी तो शोर मच गया। कुछ ही देर में ग्रामीण हाथ में डंडे लेकर जमा हो गए। शोर शराबा करने के साथ ट्रैक्टरों की रोशनी में बाघ को खदेड़ने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब एक घंटे तक गांव में अफरातफरी मची रही। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की सीमा से निकलकर बाघ देर रात मथना क्षेत्र में मवेशी को मारने वाले स्थान के निकट भी पहुंचा। रेंजर आरके सिंह ने बताया कि क्षेत्र में जाल फेंसिंग का कार्य कराया जा रहा है। विभागीय टीम लगातार नजर रख रही है।

--
रमनगरा क्षेत्र में पहुंचा तेंदुआ, ग्रामीणों ने दौड़ाया
कलीनगर। शारदा डैम की तलहटी में बसे रमनगरा गांव में रविवार रात आबादी के निकट तेंदुए की चहलकदमी देखी गई। टीन झाला के निकट चाय की दुकान के निकट अचानक तेंदुआ पहुंच गया। तेंदुए को देखकर दुकानदार राकेश मंडल और उसकी मां घबरा गए। शोर शराबा करने पर तमाम लोग एकत्र हो गए और तेंदुए को भगाया। ग्रामीणों ने वन विभाग पर जानकारी के बाद भी मौके पर न आने का आरोप लगाया है। संंवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed