{"_id":"5a56142e4f1c1bfc0f8b8a1f","slug":"tiger-pugmarks-seen-in-amariya-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरिया क्षेत्र में फिर दिखा बाघ, दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरिया क्षेत्र में फिर दिखा बाघ, दहशत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पीलीभीत
Updated Wed, 10 Jan 2018 06:55 PM IST
विज्ञापन
टाइगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत जिले में बाघ की दहशत कम होने का नाम नहीं ले रही। बुधवार अमरिया क्षेत्र में हल्द्वानी फार्म के निकट रमेश सिंधी के खेत के चकरोड पर, पैरी फार्म पर कच्चे चकरोड के निकट व बलजीत सिंह के फार्म पर मटर के खेत के किनारे तक बाघ ने चहलकदमी की। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तीनों स्थानों पर बाघ के पगचिह्न होने की पुष्टि की।
विज्ञापन
अमरिया क्षेत्र निवासी बलजीत सिंह ने बताया कि उनके फार्म पर मटर के खेत के किनारे तक बाघ पहुंच गया। सुबह खेत पर उसके ताजे पद चिन्ह प्राप्त हुए। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी आदर्श कुमार ने बताया कि अमरिया क्षेत्र के तीनों स्थानों पर टीम भेज कर जांच कराई गई। जिसने वहां बाघ के पगचिह्न मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा बीसलपुर रेंज के भी बाघ प्रभावित क्षेत्रों में टीम द्वारा निरंतर निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
उक्त क्षेत्रों में स्टाफ द्वारा गश्त की जा रही है। जिससे क्षेत्र में कोई अप्रिय घटना घटित न होने पाए। गठित टीम द्वारा मग्गर सिंह फार्म, अमरिया क्षेत्रों के ग्राम-अड़ौली, जगदीशपुर, भिखारीपुर व अन्य प्रभावित ग्रामों में भी गश्त की गई। ग्रामीणों को मीटिंग कर एवं प्रचार-प्रसार के माध्यम से जागरूक किया गया और बाघ से बचाव के लिए पर्चे छपवाकर ग्रामीणों में वितरित भी किए गए। क्षेत्र के लोगों को गन्ने के खेतों की ओर अकेले जाने से मना किया गया है। योजना के अनुसार टीमों को दिन व रात्रि की ड्यूटी के अनुसार तैनात किया गया है।
विज्ञापन