{"_id":"6ac0091dd794f101dd08e4b3","slug":"tiger-pugmarks-found-deadline-to-capture-the-animal-using-tranquilizers-expires-today-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-170184-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बाघ के पंजों के निशान मिले, ट्रैंक्युलाइज कर पकड़ने की समय सीमा आज होगी समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बाघ के पंजों के निशान मिले, ट्रैंक्युलाइज कर पकड़ने की समय सीमा आज होगी समाप्त
Sat, 03 Oct 2026 01:12 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 03 Oct 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
हजारा क्षेत्र में बाघ की दहशत से लोग परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर। हजारा क्षेत्र के गांव कबीरगंंज में शुक्रवार को सुबह बाघ के पंजों के निशान मिले। हालांकि शाम तक उसकी लोकेशन न मिलने से ट्रैंक्युलाइज नहीं किया जा सका। किसान को मार डालने वाले बाघ को ट्रैंक्युलाइज कर पकड़ने की शनिवार शाम को स्वीकृति की समयसीमा समाप्त हो जाएगी।
हजारा क्षेत्र मेंं जंगल के बाहर चहल कदमी करने वाले बाघ ने 28 अगस्त को गांव शांतिनगर के मुंशी प्रसाद पर उस समय हमला कर मार डाला था, जब वे केले का खेत देखने गए थे। इसके बाद कई दिन तक बाघ की चहलकदमी होती रही। बाघ को ट्रैंक्युलाइज कर पकड़ने की अनुमति पखवाड़ा भर पहले मिली। 19 सितंबर से उसे ट्रैंक्युलाइज करने को अभियान शुरू किया गया। गांव कबीरगंज में गन्ना के खेत के समीप मचान बनाया गया। खीरी उत्तरी वन प्रभाग से आए ट्रैंक्युलाइज विशेषज्ञ डॉ. दया और डॉ. तल्हा प्रयास में जुटे रहे, मगर बाघ हाथ नहीं लगा। शुक्रवार बाघ के पंजों के निशान तो मिले, लेकिन बाघ की लोकेशन उसकी निगरानी में लगी टीम को नहीं मिली। कबीरगंज के समीप गन्ना के खेत से बाघ के निकलने और इस दौरान बारिश होने से बाघ को ट्रैंक्युलाइज कराने को 24 सितंबर को दो हाथी दुधवा से मंगवाए गए थे। टीम ने हाथियों पर सवार होकर बाघ की तलाश की।
बाघ की लगातार तलाश कराई जा रही है। मगर टै्रक्यूलाइज कर पकड़ने की स्वीकृत मिलने के बाद बाघ एक ठिकाने पर नहीं रूका। शनिवार को फिर बाघ की तलाश कराई जाएगी। न्होंने बताया कि शनिवार को बाघ को ट्रैंक्युलाइज कर पकड़ने की स्वीकृत का आखिरी दिन शनिवार है।
विज्ञापन
ललित कुमार, रेंजर संपूर्णानगर
प्रशिक्षित कराए जाएंगे लोग
पूरनपुर। हजारा क्षेत्र में बाघ की चहल कदमी को लेकर शुक्रवार को संपूर्णानगर रेंज कार्यालय में क्षेत्र के लोगों की बैठक हुई। बैठक में रेंजर ने प्रत्येक गांव से एक व्यक्ति को वन्य जीवों की चहल कदमी को लेकर आगे आने का आवाहन किया। कहा कि हर गांव के एक व्यक्ति को प्रशिक्षण भी दिलाया जाएगा।
तेंदुआ ने घर में घुसकर बछिया पर हमला कर किया घायल
पूरनपुर। गांव कबीरगंज में कुलविंदर सिंह के घर में घुसकर तेंदुआ ने बछिया पर हमला कर घायल कर दिया। शोर-शराबा पर तेंदुआ समीप के गन्ना के खेतों में भाग गया। सूचना पर पहुंची टीम को तेंदुआ के पंजों के निशान मिले। संपूर्णानगर रेंजर ललित कुमार ने बताया कि तेंदुआ को पकड़वाने को गन्ना के खेत के समीप पिंजरा लगाया गया है।