फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tiger walking on highway people leave vehicle and run away in Pilibhit

Pilibhit: माधोटांडा-खटीमा हाईवे पर आया बाघ, राहगीरों पर झपटा... वाहन छोड़कर भागे लोग

Thu, 19 Oct 2023 11:19 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 19 Oct 2023 11:19 PM IST
सार

पीलीभीत में जंगल से सटे इलाकों में बाघ की चहलकदमी लगातार बनी हुई है। बुधवार को रानीगंज में दिनभर बाघ की दहशत रही। बृहस्पतिवार को गांव पिपरिया संतोष में आबादी के निकट माधोटांडा खटीमा मार्ग पर बाघ दिखाई दिया। बाघ वहां से गुजर रहे राहगीरों पर झपट पड़ा। 

विज्ञापन
Tiger walking on highway people leave vehicle and run away in Pilibhit
हाईवे पर बाघ, थम गए लोगों के कदम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत में बृहस्पतिवार की सुबह पिपरिया संतोष गांव के पास माधोटांडा-खटीमा हाईवे पर पहुंचा बाघ राहगीरों पर झपट पड़ा। इससे राहगीर वाहन छोड़कर भाग खड़े हुए। छह घंटे तक हाईवे किनारे झाड़ियों में छिपे रहने के बाद बाघ सड़क पारकर जंगल की ओर निकल गया। इस दौरान वाहनों को बदले हुए मार्ग से गुजारा गया। सुरक्षा के लिहाज से सड़क के दोनों ओर वन विभाग और पुलिस बल तैनात रहा। 

विज्ञापन


माधोटांडा क्षेत्र में पिछले दो माह से बाघों की दहशत चली आ रही है। मंगलवार को क्षेत्र के गांव जमुनिया में एक बाघिन को वन विभाग ने पकड़ा था। स्वास्थ्य की जांच करने के बाद उसे दूसरे दिन जंगल में छोड़़ दिया गया था। मंगलवार तक वन विभाग दावा कर रहा था कि आसपास क्षेत्र में यही बाघिन थी। अब कोई दूसरा बाघ या बाघिन जंगल से बाहर नहीं है। हालांकि मंगलवार के बाद से लगातार हर दिन किसी न किसी गांव में बाघ देखा जा रहा है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

इलाके में बनी हुई है बाघ की दहशत 
बुधवार को रानीगंज में दिनभर बाघ की दहशत रही। बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे क्षेत्र के गांव पिपरिया संतोष में आबादी के निकट माधोटांडा खटीमा मार्ग पर बाघ सड़क के किनारे दिखाई दिया। बताते हैं कि मार्ग से गुजर रहे बाइक और साइकिल सवार राहगीरों पर बाघ ने झपट्टा भी मारा। जान बचाने के लिए कई राहगीर वाहनों को छोड़कर भाग गए। उनके वाहन और चप्पलें तक वहीं छूट गईं। इसके बाद बाघ झाड़ियों में जाकर बैठ गया। लोग दूर से ही बाघ को देख रहे थे। इससे दोनों ओर से हाईवे जाम हो गया। 

सूचना पर सामाजिक वानिकी के दरोगा राम बहादुर और अजमेर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एसओ अचल कुमार फोर्स के साथ पहुंचे। बाद में आवागमन बंद कर वाहनों को दूसरे रास्तों से गुजारा गया। उधर, वन विभाग की टीम के पहुंचने पर कई बार बाघ रेस्क्यू ट्रैक्टर चालक पर झपटा, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। टीम ने ग्रामीणों को दूर रहने की हिदायत दी। करीब ढाई बजे बाघ झाड़ियों से निकलकर सड़क पार कर जंगल की ओर चला गया। वन दरोगा अजमेर सिंह ने बताया कि बाघ जंगल की ओर निकल गया है। उसकी निगरानी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed