फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tiger pounced on farmer, entered sugarcane field after noise

Pilibhit News: किसान पर झपटा बाघ, शोर-शराबा होने पर गन्ने के खेत में घुसा

Wed, 19 Feb 2025 12:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 19 Feb 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Tiger pounced on farmer, entered sugarcane field after noise
पूरनपुर। सेहरामऊ उत्तरी के गांव सुल्तानपुर, हरीपुर किशनपुर के समीप दो दिनों से चहलकदमी कर रहे बाघ ने मंगलवार को गांव सुल्तानपुर के समीप किसान भगवानदीन पर हमला कर दिया। उसने भाग कर बमुश्किल जान बचाई। शोर-शराबा होने पर बाघ गन्ने के खेत में चला गया।
विज्ञापन

कई लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया। सूचना पर खुटार रेंज की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने लोगों को सतर्क किया और बाघ की निगरानी शुरू की है। जंगल से निकला बाघ दो दिन से गांव हरीपुर किशनपुर और सुल्तानपुर के समीप चहलकदमी करते देखा जा रहा है। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग के अफसरों को दी।
विज्ञापन

मंगलवार को गांव सुल्तानपुर निवासी भगवानदीन गांव के समीप खेत पर जा रहे थे। इसी दौरान गन्ने के खेत से निकले बाघ ने उन पर झपट्टा मारने की कोशिश की। शोर मचाते हुए भगवानदीन ने भागकर जान बचाई। सूचना पर जुटे लोगों ने शोर किया तो बाघ समीप के गन्ना के खेत में छिप गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुटार रेंजर मनोज कुमार ने बताया कि बाघ की मौजूदगी की जानकारी मिली है। लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। टीम निगरानी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed