फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   tiger

बाघिन तो दुनिया छोड़ गई..तलाश में भटक रहा छह माह का शावक

Tue, 06 Aug 2019 02:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
tiger
पीलीभीत। दियोरिया रेंज से सटे इलाके में ग्रामीणों के गुस्से का शिकार हुई बाघिन की हत्या के बाद अब गांव की सीमा में एक शावक की चहलकदमी देखी जा रही है। ऐसा माना जा रहा है कि बाघिन की हत्या के बाद शावक उसकी तलाश में इधर-उधर भटक रहा है। उसकी उम्र करीब छह माह बताई जा रही है। हालांकि विभागीय स्तर से क्षेत्र में चार कैमरे लगाकर निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

टाइगर रिजर्व की दियोरिया रेंज से सटे ग्राम मटहेना में पिछले दिनों नौ ग्रामीणों पर हमले के बाद गुस्साई भीड़ लाठी-डंडे और धारदार हाथियारों के साथ बाघिन पर टूट पड़ी थी। पिटाई में बुरी तरह घायल बाघिन की दस घंटे बाद मौत हो गई थी। पूरी घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ था। जहां ग्रामीण घटनास्थल खेत में बता रहे थे, वहीं विभागीय जांच में पूरी घटना की कंपार्टमेंट 12 में होने की पुष्टि हुई थी। इसके बाद अफसरों ने 31 नामजद के खिलाफ विभागीय मुकदमा दर्ज कराया था। इधर बाघिन की मौत के बाद क्षेत्र में एक शावक की चहलकदमी शुरू हो गई। घटना स्थल के पास ही एक शावक कई दिनों से देखा जा रहा है। इससे पहले भी इसी स्थान पर बाघिन के साथ शावक देखे जाने पर चार कैमरे लगा दिए गए थे। शावक ग्रामीणों के हमले में मारी गई बाघिन का होने की संभावना जताई जा रही है। जो बाघिन की तलाश में भटक रहा है। इसकी जानकारी होते ही अफसरों ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। अफसर इसकी लगातार जानकारी भी कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed