फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tiger kills man in Pilibhit Tiger Reserve

पीलीभीत में बाघों का आतंक: जंगल में काम करने गए मजदूर को बनाया निवाला, दूसरे दिन मिला अधखाया शव

Tue, 30 Jan 2024 06:07 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 30 Jan 2024 06:07 PM IST
सार

Pilibhit News: गांव जमुनिया निवासी गंगाराम (37) सोमवार अपने चार अन्य साथियों के साथ वनकर्मी के बुलाने पर जंगल में सफाई करने पहुंचे थे। काम के दौरान बाघ ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें खींच ले गया था। दूसरे दिन उनका अधखाया शव बरामद हुआ। 

विज्ञापन
Tiger kills man in Pilibhit Tiger Reserve
गंगाराम का फाइल फोटो, पति का शव देख पत्नी हुई बेहोश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के माला जंगल में काम करने गए गंगाराम का अधखाया शव मंगलवार को गन्ने के खेत से बरामद हुआ। बाघ ने कमर के नीचे का भाग पूरी तरह खा लिया। पैर की एक हड्डी भी खेत में पड़ी मिली। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया। एसडीओ मयंक पांडे के पांच लाख रुपये का मुआवजा और अंतिम संस्कार के लिए 20 हजार रुपये की मदद के लिखित आश्वासन पर ग्रामीण मानें। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


माधोटांडा क्षेत्र के गांव जमुनिया निवासी गंगाराम (37) सोमवार अपने चार अन्य साथियों के साथ वनकर्मी के बुलाने पर जंगल में सफाई करने पहुंचे थे। काम के दौरान सोमवार करीब एक बजे बाघ ने गंगाराम पर हमला कर दिया और खींचकर ले गया। चीख सुनकर साथी मजदूर मौके पर पहुंचे तो वहां जूते और अंगोछा पड़ा मिला। घसीटने के निशान देख अनहोनी की आशंका जताई जा रही थी। इसके बाद सैकड़ों ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम के साथ जंगल में खोजबीन की। रात होने तक गंगाराम का कोई सुराग नहीं लग सका था। 
विज्ञापन


बदायूं में भीषण सड़क हादसा: वैन, कैंटर और रोडवेज बस की भिड़ंत, छात्र समेत तीन की मौत, छह बच्चे घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार सुबह वन विभाग के अलावा ग्रामीणों ने फिर खोजबीन शुरू की। मंगलवार सुबह बाद मथना बीट के जंगल सीमा से सटे बलराज सिंह के गन्ने के खेत में गंगाराम का अधखाया शव बरामद हुआ। शरीर में कमर के नीचे का भाग गायब मिला। गर्दन पर गहरे घाव थे। पैर की एक हड्डी कुछ दूरी पर पड़ी मिली। शव को देखकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। मौके पर मौजूद एसडीओ मयंक पांडे के पांच लाख रुपये मुआवजा और अंतिम संस्कार के 20 हजार रुपए की मदद का लिखित आश्वासन दिया। जिसके बाद ग्रामीण मानें। 

शव देख बेहोश हुई पत्नी
शव मिलने की जानकारी के बाद गंगाराम की पत्नी सरस्वती और बच्चे भी मौके पर पहुंचे गए। पति का शव देख पत्नी बेहोश हो गई। परिजन ने बमुश्किल सरस्वती को संभाला। बच्चों का भी रो-रोकर बुरा हाल हो गया। किसी तरह सभी को पुलिस वाहन में बैठाकर घर छुड़वाया गया।

पांच घंटे हाथियों से चली खोजबीन
मंगलवार सुबह पीटीआर प्रशासन द्वारा हाथियों को रेस्क्यू के लिए बुलाया गया। इसके अलावा दो रेस्क्यू ट्रैक्टर भी लगाए गए। टीमें पांच घंटे तक जंगल में गंगाराम की खोजबीन करती रही। मौके पर पहुंची पुलिस भी कांबिंग में जुट गई। करीब 11 बजे शव बरामद होने की जानकारी लगी।

डिप्टी डायरेक्टर बोले- जंगल में काम पर बुलाने की कराएंगे जांच
डिप्टी डायरेक्टर नवीन खंडेलवाल का कहना है कि प्रथम दृष्टया बाघ द्वारा मारने की बात सामने आई है। ग्रामीणों को काम पर जंगल में बुलाने के मामले में जांच कराई जा रही है। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। घटना वाले क्षेत्र में एक बाघ की मौजूदगी देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed