फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   two students and school van driver killed in road accident on highway in Budaun

बदायूं में भीषण सड़क हादसा: वैन, कैंटर और रोडवेज बस की भिड़ंत, छात्र समेत तीन की मौत, छह बच्चे घायल

Tue, 30 Jan 2024 12:35 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 30 Jan 2024 12:35 PM IST
सार

Budaun Road Accident News: बदायूं के उझानी कोतवाली इलाके में मंगलवार सुबह इको वैन की कैंटर से टक्कर हो गई। इसी दौरान पीछे आई रोडवेज बस भी दोनों वाहनों से टकरा गई। हादसे में वैन चालक, उसके मासूम बेटे और एक छात्र की मौत हो गई। छह बच्चे घायल हुए हैं।  

विज्ञापन
two students and school van driver killed in road accident on highway in Budaun
घटनास्थल पर खड़े दुर्घटनाग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। उझानी कोतवाली क्षेत्र में बरेली-मथुरा हाईवे पर मंगलवार को बच्चों को स्कूल ले जा रही वैन सामने से आ रहे कैंटर से टकरा गई। इसी दौरान रोडवेज बस भी पीछे से टकरा गई। हादसे में वैन चालक उमेश और उसका डेढ़ साल का बेटा दुष्यंत, स्कूल के छह वर्षीय छात्र आलेख की मौत हो गई। छह बच्चे घायल हुए हैं। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही डीएम, एसएसपी ने मेडिकल कॉलेज पहुंच कर घायल बच्चों का हाल जाना। 

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक उझानी क्षेत्र के गांव जुनइया निवासी उमेश (28) अपनी वैन चलाता था। मंगलवार सुबह वह फूलपुर गांव से वैन में बच्चों को बैठाकर उझानी स्थित कैप्टन गजराम सिंह इंटर कॉलेज में छोड़ने जा रहा था। करुआ पुल से पहले ओवरटेक करने के चक्कर में वैन सामने आ रहे कैंटर से टकरा गई। इसी दौरान पीछे से आई रोडवेज बस भी दोनों वाहनों से टकरा गई। हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई। राहगीरों की सूचना पर थाना पुलिस पहुंची। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भिजवाया। 

ये भी पढ़ें- रेल ट्रैक पर मिला घायल बच्चा: पास में पड़ा था महिला का शव, रात में रोने की आवाज सुन पहुंचे लोग तो रह गए दंग

विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने वैन चालक उमेश, उसके पुत्र दुष्यंत और छात्र आलेख पुत्र तेजपाल निवासी फूलपुर को मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि वैन चालक उमेश की गोद में उसका बेटा था। हादसे में छह बच्चे घायल हुए हैं। इनमें स्वाति नाम की बच्ची की हालत बेहद नाजुक है। उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि वैन चालक और उसके डेढ़ साल के बेटे समेत एक अन्य छात्र की मौत हुई है। वैन, कैंटर व रोडवेज बस को पुलिस में कब्जे में लिया है। घटना की जांच कराई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed