{"_id":"6581e1be18527d07d00edc01","slug":"tiger-kills-cow-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-9522-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बाघ ने गाय को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बाघ ने गाय को मार डाला
Wed, 20 Dec 2023 12:02 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 20 Dec 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। जंगल से निकले बाघ ने हजारा थाना क्षेत्र में खेत में चर रही गाय को मार डाला। बाघ गाय का शव खींचकर समीप के गन्ने के खेत में ले गया। शोर मचाने पर लोग एकत्र हुए। सूचना पर लखीमपुर खीरी के संपूर्णानगर की वन एवं वन्य जीव प्रभाग की टीम पहुंची।
घटना सोमवार को थाना क्षेत्र के गांव लक्ष्मीपुर के समीप की है। गांव निवासी बड़े सिंह की गाय गांव के समीप खेत में चर रही थी। जंगल की ओर से आए बाघ ने गाय पर हमला कर मार दिया और उसका शव पास के गन्ने के खेत में खींच ले गया। घटनास्थल के समीप खड़े लोगों ने शोर-शराबा किया। कई लोगों ने एकत्र होकर शोर मचाया तो बाघ शव छोड़कर भाग गया।
करीब दो घंटे बाद गन्ने के खेत से गाय का अधखाया शव मिला। संपूर्णानगर रेंजर रुद्रप्रताप सिंह ने बताया कि सूचना पर कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया था। घटनास्थल जंगल की अतिक्रमण वाली जमीन का है। हालांकि मुआवजा दिलाने को पशु पालक से प्रार्थना पत्र ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि बाघ अक्सर घटना स्थल के आसपास चहलकदमी करता है।