{"_id":"5f7cc6968ebc3ec5ed5aaf09","slug":"tiger-killed-a-farmer-pilibhit-news-bly4224276129","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसल देखकर साइकिल से घर लौट रहे किसान को बाघ ने मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसल देखकर साइकिल से घर लौट रहे किसान को बाघ ने मार डाला
विज्ञापन
मृतक सुखवीर सिंह (फाइल फोटो
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जराकोठी/गजरौलाकलां (पीलीभीत)। फसल देखकर साइकिल से घर लौट रहे पिपरिया करम निवासी किसान सुखवीर सिंह (35) पर बाघ ने मंगलवार सुबह हमला कर मार डाला। सुखवीर फसल देखकर साइकिल से जंगल से सटे मार्ग से होकर घर आ रहा था। मार्ग से गुजर रहे कुछ ग्रामीणों ने साइकिल, चप्पल और खून पड़ा देखा तो इसकी खबर अन्य ग्रामीणों को दी। सूचना पर सुखवीर सिंह के परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। काफी तलाश के बाद माला रेंज की वानगंज बीट के कंपार्टमेंट दो में सुखवीर का शव खून से लथपथ पड़ा मिला। शव मिलते ही कोहराम मच गया।
सुखवीर के शरीर पर पंजे के निशान मिलने के साथ उसका दाएं हाथ का पंजा भी गायब मिला। ग्रामीणों की मदद से सुखवीर के शव को गांव लाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मृतक सुखवीर के बड़े भाई मनमोहन सिंह ने बताया कि सुखवीर वानगंज में धान की फसल देखने साइकिल से गया था। वापसी के दौरान रास्ते में उस पर बाघ ने हमला कर दिया और उसे जंगल के भीतर ले जाकर मार डाला। घटना की जानकारी पर टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर नवीन खंडेलवाल, वन एवं वन्यजीव प्रभाग के डीएफओ संजीव कुमार, एसडीओ माला रेंज उमेश राय स्टाफ के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
पिपरिया करम के एक व्यक्ति को बाघ ने जंगल में प्रवेश करते हमला कर मार दिया। शव जंगल सीमा से एक किमी अंदर पाया गया है। घटनास्थल पर कैमरे लगाने के लिए तीन टीमें निगरानी के लिए लगाई गई हैं। - नवीन खंडेलवाल, डिप्टी डायरेक्टर, टाइगर रिजर्व