{"_id":"64f8c5ad7d5033d19007c156","slug":"tiger-hunted-calf-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-3782-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बाघ ने बछड़े का किया शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बाघ ने बछड़े का किया शिकार
विज्ञापन
चहलकदमी नहीं रुकने से क्षेत्र के लोगों में दहशत
संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर। घुंघचाई थाना क्षेत्र में जंगल से निकलकर आबादी के समीप पिछले कई दिनों से चहलकदमी कर रहे बाघ ने मंगलवार रात को मटेहना कॉलोनी नंबर 11 निवासी हरेंद्र के खेत में घूम रहे बछड़ा को मार डाला। बछड़े का अधखाया शव समीप के एक धान के खेत में मिला।
बछड़े के शव के पास बुधवार सुबह भी बाघ को बैठा देखा गया। शोर-शराबे पर बाघ नहर पटरी के समीप जा कर बैठ गया। सोमवार रात को बाघ ने मटहैना कॉलोनी नंबर छह के समीप एक जंगली सुअर को मार डाला था। सूचना पर पहुंची वन एवं वन्य जीव प्रभाग की टीम को बाघ के पगचिह्न मिले थे। बाघ की पिछले कई दिनों से चहलकदमी से क्षेत्र के लोगों में दहशत है।