{"_id":"6abac3f2c876b6ddb90f6df8","slug":"siddh-baba-fair-begins-minister-of-state-inaugurates-the-event-pilibhit-news-c-121-1-bdn1036-169865-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सिद्ध बाबा मेले का आगाज, राज्य मंत्री ने किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सिद्ध बाबा मेले का आगाज, राज्य मंत्री ने किया उद्घाटन
Tue, 29 Sep 2026 01:15 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 29 Sep 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। खमरिया पुल और कनकोर में प्रसिद्ध सिद्ध बाबा मेले का सोमवार को शुभारंभ हुआ। राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने मेले और पारंपरिक दंगल का उद्घाटन किया।
राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने दोनों मेला कमेटियों को 11-11 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने खमरिया पुल और कनकोर में फीता काटकर मेले का विधिवत उद्घाटन किया। इसके साथ ही पारंपरिक दंगल का भी शुभारंभ कराया गया। मंत्री ने कहा कि धार्मिक मेले आस्था, परंपरा और सामाजिक मेल-जोल को मजबूत करते हैं। उन्होंने बताया कि बारिश के कारण मेला दो दिन विलंब से शुरू हो सका। राज्य मंत्री की अपील पर मेला कमेटी ने आयोजन को आगे बढ़ाया था। संवाद