{"_id":"67056e7e76ab25b9490ada04","slug":"tiger-attacks-woman-seriously-injured-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-123706-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बाघ ने महिला पर किया हमला, गंभीर जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बाघ ने महिला पर किया हमला, गंभीर जख्मी
विज्ञापन
शारदा नदी के पार गांव श्रीनगर के समीप युवती पर बाघ के हमले के बाद एकत्र लोग।स्रोत: ग्रामीण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। जानवरों के लिए गन्ने की पत्ती तोड़ रही महिला पर बाघ ने हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की मदद से घायल को उपचार के लिए लखीमपुर की पलिया सीएचसी में भेजा गया। उधर, वन विभाग की टीम ने पगचिह्न ट्रेस कर बाघ की निगरानी बढ़ा दी है। ग्रामीणों का कहना है कि बाघ गन्ने में ही डेरा जमाए हुए है।
हजारा क्षेेत्र के गांव कबीरगंज निवासी रामाशंकर की पत्नी आरती देवी (35) मंगलवार को गांव श्रीनगर के निकट कालिका प्रसाद के गन्ने के खेत में जानवरों को खिलाने के लिए गन्ने की पत्ती तोड़ने गईं थीं। इस दौरान खेत में बैठे बाघ ने उन पर हमला कर दिया।
आरती के शोर-शराबा करने पर खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे। इस पर बाघ उन्हें छोड़कर गन्ने के खेत में ही घुस गया। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। घायल को उपचार के लिए लखीमपुर के पलिया सीएचसी ले जाया गया है। सूचना पर संपूर्णानगर रेंज की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
संपूर्णानगर रेंजर अनिल कुमार ने बताया कि टीम ने बाघ के पगचिह्न ट्रेस किए हैं। लोगों को भी सतर्क किया गया है। बाघ की निगरानी के लिए टीम को लगाया गया है।
--
बाघों की संख्या की हकीकत परखने में जुटी टीम
शारदा नदी के पार हजारा थाना क्षेत्र में गांव नहरोसा के समीप बाघ ने दो अक्तूबर को गन्ने के खेत के समीप घास काटने गए गांव नहरोसा निवासी इसरार पर हमला कर लहूलुहान कर दिया था। इससे पहले गांव नहरोसा के समीप ही बाघ ने छुट्टा पशु को अपना निवाला बना लिया था। छह अक्तूबर की सुबह लोगों ने बाघ को गांव नहरोसा के समीप घूमते हुए देखा था। बाघ की चहलकदमी से क्षेत्र के लोग दहशत में है।
-- नहरोसा के समीप इसरार पर हमला करने वाला और मंगलवार को आरती देवी पर हमला करने वाला बाघ एक ही है या अलग-अलग इसकी हकीकत परखने के प्रयास जारी हैं।
-अनिल कुमार, रेंजर संर्पूणानगर