फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Thugs took away women's jewelry in broad daylight in the bullion market

Pilibhit: सराफा बाजार में दिनदहाड़े महिला के जेवर ले गए ठग, ठगों ने दहशतजदा करके कागज में बंधवाए जेवर

Thu, 29 Sep 2022 02:27 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, पीलीभीत
अमर उजाला ब्यूरो, पीलीभीत Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 29 Sep 2022 02:27 AM IST
सार

नगर निवासी हरिओम अग्रवाल की पत्नी गायत्री ने बताया कि वह चौक बाजार से दोपहर करीब 12 बजे घर की ओर जा रही थीं। राजा साहब की सराफा बाजार में साहूकारा वाली कोठी के पास से गली में मुड़ीं तभी दो बाइक सवारों ने उन्हें ठग लिया।

विज्ञापन
Thugs took away women's jewelry in broad daylight in the bullion market
महिला से ठगी - फोटो : amar ujala

विस्तार

मोहल्ला साहूकारा निवासी गायत्री अग्रवाल बाजार से लौट रही थीं। इसी दौरान चौक बाजार में तीन युवकों ने उनसे चेन और एक अंगूठी निकलवा ली। वह कुछ समझ पातीं तब तक आरोपी भाग गए। इस घटना के बाद व्यापारियों में खासा आक्रोश है। उनका कहना है कि पुलिस सूचना देने के एक घंटे बाद पहुंची है।

विज्ञापन


नगर निवासी हरिओम अग्रवाल की पत्नी गायत्री ने बताया कि वह चौक बाजार से दोपहर करीब 12 बजे घर की ओर जा रही थीं। राजा साहब की सराफा बाजार में साहूकारा वाली कोठी के पास से गली में मुड़ीं तभी एक युवक आया और पीछे बाइक सवार की ओर इशारा करते हुए कहा कि वह बुला रहा है। बाइक सवार के पास पहुंचीं तो वह फोन पर किसी से बात कर रहा था। इसी दौरान एक युवक और आ गया।
विज्ञापन


महिला के अनुसार, फोन पर बात खत्म होने के बाद युवक बोला कि बाजार में कुछ देर पहले एक बुजुर्ग के जेवर किसी ने छीन लिए हैं। आप भी अपने जेवर उतारकर रख लो। बाद में आए युवक ने अपनी चेन और अंगूठी उतारकर बाइक सवार को दे दी। उन्होंने भी युवक को जेवर उतारते देख अपनी एक तोला की चेन और आधे तोला की अंगूठी उतारकर पर्स में रख ली। बाइक सवार आरोपी ने कहा कि यह जेवर हमें दो पुड़िया में ठीक से बांधकर देते हैं, जिससे कि कहीं गिर न जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गायत्री देवी ने चेन और अंगूठी युवक को दे दी। कुछ देर में उसने एक पुड़िया वापस कर दी। घर पहुंचकर जब उन्होंने पुड़िया खोली तो उसमें गिट्टी बंधी हुई थी। यह देख वह तत्काल घटनास्थल पर पहुंचीं। तब तक तीनों ठग जा चुके थे। व्यापारियों का आरोप है कि सूचना के एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस सूचना मिलने के तत्काल बाद पहुंच गई। सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही है। बाइक सवार आरोपी हेलमेट लगाए थे। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
- सुनील दत्त, सीओ सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed