फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Three villages on the outskirts of the Sharda river

टापू बने शारदा नदी पार के तीन गांव

Tue, 11 Jul 2017 10:50 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
पीलीभ्ाीत ब्यूराो Updated Tue, 11 Jul 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
Three villages on the outskirts of the Sharda river
श्‍ाारदा नदी
एक ओर शारदा नदी तो दूसरी ओर नेपाल की वमनी नदी। कुछ ऐसी ही परिस्थितियों से इन दिनों शारदा पार बसी आबादी जूझ रही है। ऐसे में शारदा नदी के पार रमनगरा, गुन्हान व ढकिया ताल्लुके महाराजपुर टापू जैसे बन गए हैं। इन इलाकों में आवागमन का मात्र एक साधन शारदा नदी पर नाव है। रोजाना कई लोग नाव से ही नदी पार कर खेती करने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

शारदा नदी के पार रमनगरा, गुन्हान व ढकिया ताल्लुके महाराजपुर गांव पड़ते हैं। जहां सैकड़ों एकड़ भूमि पर लोग खेती कर रहे हैं। यहां एक ओर शारदा नदी है। इस इलाके में नदी की चौड़ाई लगभग ढाई से तीन किमी है। नदी की चौड़ाई अधिक होने से बीच-बीच में रेत के ढेर दिखाई दे रहे हैं। शारदा नदी पार जाने का एक मात्र साधन नाव है। इन दिनों धान की रोपाई आदि का कार्य चल रहा है। ऐसे में रोजाना ही कई ग्रामीण नावों के जरिए ही शारदा पार पहुंचते हैं। नदी की चौड़ाई अधिक होने के कारण नाविक को नाव को लंबी दूरी तय कर ले जाना पड़ रहा है। बताते हैं कि वापसी के दौरान नाव में क्षमता से अधिक सवारी बैठ जाती हैं। जिससे हर समय दुघर्टना होने की संभावना बनी रहती है।
विज्ञापन

इधर इस इलाके के दूसरे किनारे पर नेपाल की वमनी नदी बहती है। जो भारत नेपाल सीमा के पिलर नंबर 28 केनिकट से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर शारदा में गिरती है। इस नदी का जलस्तर का वेग शारदा नदी के जलस्तर से काफी तेज होता है। इससे नाव संचालन में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं इस इलाके के एक छोर पर नेपाल की शुक्ला फांटा सेंचुरी व चौहदर नदी बहती है। इस तरह यह इलाका हर साल की तरह करीब छह माह के लिए टापू बन जाता है। बाढ़ विभीषिका झेलना इस इलाके की मजबूरी बनी हुई है। लोग अपनी जरूरत की चीजें शारदा नदी के सहारे नाव से आकर खरीद कर ले जाते हैं। प्रशासन भी शारदा पार बाढ़ नियंत्रण के ठोस उपाय नहीं कर सका है। बाढ़ के समय कई दिन तक इस टापूनुमा इलाके का संपर्क दूसरे इलाको से कटा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed