{"_id":"6871359fe8b9ec7cbb0d6324","slug":"three-thousand-consumers-of-the-city-will-get-relief-from-power-cuts-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-139539-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: शहर के तीन हजार उपभोक्ताओं को बिजली कटौती से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: शहर के तीन हजार उपभोक्ताओं को बिजली कटौती से मिलेगी राहत
विज्ञापन
पीलीभीत। उपभोक्ताओं को बिजली कटौती से निजात दिलाने के लिए उपकेंद्र निर्माण के लिए प्रस्तावित जमीन ऊर्जा निगम को हैंडओवर कर दी गई है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया के बाद निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। इससे शहर के तीन हजार उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।
शहर के उपभोक्ताओं को बिजली कटौती से राहत नहीं मिल रही है। इस समस्या के समाधान के लिए शहर के गैस चौराहा स्थित भूमि पर नया विद्युत उपकेंद्र बनाए जाने की कार्ययोजना बनी थी। जमीन भी चिह्नित हो गई। जमीन हैंडओवर न होने से कार्यवाही आगे नहीं बढ़ पा रही थी। अब उपकेंद्र के निर्माण को हरी झंडी मिल गई है।
शुक्रवार को ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पहुंचकर जमीन की नाप-जोख कराकर करीब 1500 स्क्वायर मीटर जमीन अपने सुपुर्दगी में ले ली। जल्द ही विभागीय पत्राचार और टेंडर प्रक्रिया के बाद यहां पर नए उपकेंद्र का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
--
रामलीला और नकटादाना फीडर के उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत
शहर के रामलीला उपकेंद्र के टाउन नंबर एक व दो और नकटादाना उपकेंद्र के निरंजकुंज फीडर व खकरा फीडर पर लोड अधिक होने से यहां फाॅल्ट की समस्या ज्यादा रहती है। ऐसे में नया उपकेंद्र बनने पर इन दोनों फीडर के उपभोक्ताओं को यहां से जोड़ा जाएगा। विभाग को उपकेंद्र के लिए जमीन मिलने से काफी राहत मिलेगी। इस उपकेंद्र पर पांच एमवीए का ट्रांसफाॅर्मर लगाया जाएगा। उपभोक्ताओं की क्षमता बढ़ने पर इस ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता को बढ़ा दिया जाएगा।
-- उपकेंद्र के लिए जमीन पहले से ही प्रस्तावित थी। अब जमीन सुपुर्दगी में ले ली गई है। जल्द ही विभागीय स्तर से पत्राचार कर इस पर निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। इससे उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।
- पंकज भारती, एक्सईएन
-
छिटपुट फाॅल्ट से शहर के कई इलाके रहे बिजली आपूर्ति से बाधित
पीलीभीत। शहर में पिछले तीन दिनों से हो रही आघोषित कटौती से शुक्रवार को उपभोक्ताओं को कुछ राहत मिली। वहीं कुछ एक इलाकों में फाॅल्ट से दिक्कतें रहीं।
शुक्रवार की सुबह चार बजे जेपी रोड पर तकनीकी समस्या के चलते आपूर्ति बाधित रही। इसके अलावा दिन में एक बजे बाजार में आई पिकअप ने बंच केबल तोड़ दी। इससे यहां करीब एक घंटा आपूर्ति प्रभावित रही। कलक्ट्रेट में बने अधिवक्ताओं के चैंबरों को भी बिजली आपूर्ति नहीं मिल सकी। इसके अलावा दिन में सवा तीन बजे खकरा फीडर पर कटौती की समस्या से उपभोक्ता परेशान रहे। चार बजे शेरों वाली मठिया के निकट फेस की दिक्कत रही। सूचना पर पहुंची विद्युत निगम की टीम ने सप्लाई को सुचारू किया। संवाद