{"_id":"64a46c0d7b06d83cbe06d404","slug":"three-teams-reached-villages-to-check-cleanliness-standards-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-590-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: गांवों में स्वच्छता मानक परखने पहुंचीं तीन टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: गांवों में स्वच्छता मानक परखने पहुंचीं तीन टीमें
Wed, 05 Jul 2023 12:29 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 05 Jul 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। ओडीएफ प्लस के तहत चयनित किए गए 15 गांवों में स्वच्छता मानकों की पड़ताल की जा रही है। इसके लिए शासन ने सात-सात सदस्यीय तीन टीमेंं भेजी हैं। टीम चयनित गांवों में जाकर ओडीएफ प्लस के कामों की क्रॉस चेकिंग और सर्वे करेगी। जांच के बाद शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
शहर की तरह ही अब शासन ने गांवों में स्वच्छता सर्वेक्षण का कार्य शुरू कराया है। गांवों में स्वच्छता के लिए करोड़ों रुपये का बजट जारी किया गया था। इसके तहत शौचालय, पिट, एमआरएएफ सेंटर के निर्माण सहित कई कार्य करवाए गए हैं। शासन से बजट आने के बाद गांवों में स्वच्छता की स्थिति क्या है, इसे परखने के लिए निदेशालय की ओर से सात-सात सदस्यीय तीन टीमें भेजी गईं हैं।
ये टीमें यहां पर स्वच्छता का सर्वेक्षण करेंगी। इसके लिए जिले के बरखेड़ा ब्लॉक के नौ, अमरिया ब्लॉक के चार और बीसलपुर व पूरनपुर ब्लाॅक से एक-एक गांव का चयन किया गया है। इन गांवों में टीमें पहुंचकर अब तक कराए गए कार्यों, उनकी मौजूदा स्थिति और ग्रामीणों को मिल रहे लाभ का सर्वेक्षण करेंगी। शासन की ओर से मिले निर्देशों के तहत टीमें गांव वालों से जानकारी लेकर अपनी रिपोर्ट तैयार करेंगी।
विज्ञापन
00
आठ जुलाई तक होगा सर्वे
जिले में टीमें आठ जुलाई तक चयनित गांवों में जाकर जांच करेंगी। इसके बाद अपनी रिपोर्ट निदेशालय को भेजेंगी। निदेशालय से रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजी जाएगी। इसके बाद केंद्र सरकार की ओर से टीम भेजकर सर्वे कराया जाएगा फिर चयनित गांवों की रैंक का निर्धारण किया जाएगा।
00
सात सदस्यीय टीम गांवों में स्वच्छता सर्वेक्षण का कार्य कर रही है। आठ जुलाई तक यह कार्य होगा। इसके बाद रिपोर्ट निदेशालय को जाएगी। - वाचस्पति झा, जिला पंचायत राज अधिकारी